1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, हेल्थ बुलेटिन जारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, हेल्थ बुलेटिन जारी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 21, 2023 11:21 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 12:55 pm IST

पार्वती सिद्धारमैया की बीमारी के बारे में जानकारी दिए बगैर अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने अस्पताल से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।

siddaramaiah- India TV Hindi
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में पार्वती सिद्धारमैया को भर्ती कराया गया है, उसने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। मणिपाल हॉस्पिटल्स के मुताबिक, पार्वती सिद्धारमैया को मंगलवार रात भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

MICU में हैं पार्वती सिद्धारमैया

अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को कल रात यहां भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। वर्तमान में वह एमआईसीयू में हैं और आज उन्हें वार्ड में ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सुबह 11 बजे अस्पताल आने की उम्मीद है।’’

सीएम के परिवार ने किया निजता का सम्मान करने का आग्रह
पार्वती सिद्धारमैया की बीमारी के बारे में जानकारी दिए बगैर अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने अस्पताल से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत