1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कमल हासन ने अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध', जानिए किस मंत्री ने दिया खुला चैंलेंज

'कमल हासन ने अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध', जानिए किस मंत्री ने दिया खुला चैंलेंज

 Published : May 30, 2025 11:54 pm IST,  Updated : May 30, 2025 11:58 pm IST

अभिनेता से नेता बने कमल हासन एक विवाद में फंस गए हैं। ये विवाद भाषा को लेकर है। अब इस पर एक मंत्री ने खुले तौर कमल हासन को धमकी दी है। जानिए ये पूरा विवाद क्या है?

अभिनेता एवं नेता कमल हासन- India TV Hindi
अभिनेता एवं नेता कमल हासन Image Source : FILE PHOTO-PTI

कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि अभिनेता कमल हासन कन्नड़ भाषा के बारे में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) के निर्णय के अनुसार राज्य में उनकी फिल्मों पर ‘प्रतिबंध’ लगा दिया जाएगा। इस बीच, केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हलु ने कहा कि प्रदर्शकों और वितरकों ने स्वेच्छा से निर्णय लिया है कि यदि हासन माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनकी फिल्म प्रदर्शित नहीं करेंगे। 

 ‘ठग लाइफ’ को न रिलीज किए जाने की धमकी

केएफसीसी ने गुरुवार को कहा था कि वह कर्नाटक में हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को तब तक रिलीज नहीं होने देगी, जब तक वह कन्नड़ भाषा के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते।  

जानिए कैसे बढ़ा विवाद?

अभिनेता-नेता हासन द्वारा अपनी आगामी फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान हाल में कथित तौर पर बयान दिया था कि ‘कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है’ जिसपर कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी और व्यापक तौर पर आक्रोश फैल गया है। 

कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी
Image Source : FILE PHOTOकर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी

दो दिन के अंदर मांगे माफी

तंगदागी ने कहा, ‘मैंने एक पत्र लिखा है। उसके बाद फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एक अच्छा निर्णय लिया है और कल एक प्रेस वार्ता आयोजित की है जिसमें कहा गया है कि अगर वह दो दिनों में माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। मैं कन्नड़ और संस्कृति मंत्री के रूप में फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को अपनी बधाई देता हूं।’ 

माफी नहीं मांगी तो हम लेंगे अपना फैसला- मंत्री

उन्होंने कहा, ‘अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कन्नड़ के खिलाफ कोई भी हल्की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम अपना फैसला लेंगे।’ 

कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा

यह पूछे जाने पर कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो क्या उनकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा तो तंगदागी ने जवाब दिया, ‘हां’। वहीं हासन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर एक बार फिर माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह कानून और न्याय में विश्वास करते हैं तथा कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत