1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक मंगलवार से लागू करेगा 10 दिनों का 'नाइट कर्फ्यू'

कर्नाटक मंगलवार से लागू करेगा 10 दिनों का 'नाइट कर्फ्यू'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2021 03:23 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 03:23 pm IST

गुरुवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। राज्य सरकार ने बाहरी समारोहों, बड़े समारोहों और डीजे पार्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

कर्नाटक मंगलवार से 10...- India TV Hindi
कर्नाटक मंगलवार से 10 दिनों का 'नाइट कर्फ्यू' लागू करेगा Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 38 हुई
  • कर्नाटक सरकार का नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला
  • रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 10 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू

बेंगलुरु: ओमिक्रॉन वेरिएंट धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। इसके खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसले का किया गया है, जो मंगलवार से लागू होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 10 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद मंत्री मीडिया से बात कर रहे थे।

सुधाकर ने कहा कि इस समय के दौरान धारा 144 लागू की जाएगी और सरकार 'देखो और कार्रवाई करो' का रुख अपनाएगी। राज्य सरकार ने बाहरी समारोहों, बड़े समारोहों और डीजे पार्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

गुरुवार को राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।

शनिवार को सात नए मामलों की पुष्टि के साथ, रविवार को ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 38 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत