1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सच्चे प्यार के चलते छात्रा ने धर्म बदलने की भर दी हामी, फिर क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या?

सच्चे प्यार के चलते छात्रा ने धर्म बदलने की भर दी हामी, फिर क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 11, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 03:55 pm IST

केरल के एर्नाकुलम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक छात्रा धर्म परिवर्तन के दबाव की वजह से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

केरल के एर्नाकुलम जिले में 23 वर्षीय एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा की आत्महत्या की वजह जबरन धर्मांतरण बताई जा रही है। छात्रा के परिवार का आरोप है कि उसके प्रेमी और उसके रिश्तेदारों ने शादी के लिए उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

कोठामंगलम की रहने वाली यह युवती एक शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की छात्रा थी। शनिवार को वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। शुरू में पुलिस ने इसे अप्राकृतिक मौत माना था, लेकिन बाद में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में युवती ने धर्मांतरण को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में पीड़िता ने साफ तौर पर अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदारों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता की मां का आरोप?

पीड़िता की मां एक घरेलू सहायिका हैं। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी परिवार उनकी बेटी के लिए शादी का प्रस्ताव लेकर आया था और उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। मां के मुताबिक, शुरुआत में बेटी ने प्यार के चलते धर्मांतरण के लिए हां कर दी थी, लेकिन जब उसे पता चला कि आरोपी तस्करी से जुड़े एक मामले में भी शामिल है, तो उसने अपना इरादा बदल दिया।

मां का दावा है कि उनकी बेटी आरोपी से सच्चा प्यार करती थी और तस्करी मामले के बावजूद उससे शादी करने को तैयार थी, लेकिन उसने साफ कह दिया था कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी। मां ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने उनकी बेटी को अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था। पीड़िता के भाई ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बहन के साथ मारपीट और धमकी दी गई थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वे गहन जांच के माध्यम से जबरन धर्मांतरण के आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

‘Chutia Community’ असम के सीएम हिमंत के ट्वीट से क्यों मचा बवाल? मतलब जान हो जाएंगे नतमस्तक

पुरुष या महिला क्या होता है? योग्य उम्मीदवारों का चयन करें, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिए सख्त निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत