1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं, सब बेटी-दामाद को दे दिया', सीएम की फोटो के साथ केरल में वायरल हो रहा QR कोड

'मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं, सब बेटी-दामाद को दे दिया', सीएम की फोटो के साथ केरल में वायरल हो रहा QR कोड

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 14, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 12:46 pm IST

केरल के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुबह से ही ये क्यूआर कोड पहुंच रहा है। दावा किया गया कि ये क्यूआर कोड करोड़ों लोग तक पहुंचा है। इसे स्कैन करने पर एक पेज खुल कर आता है।

केरल में वायरल हो रहा ये QR कोड- India TV Hindi
केरल में वायरल हो रहा ये QR कोड Image Source : INDIA TV

केरल में आज (14 अप्रैल) मलयालम नव वर्ष मनाया जा रहा है। इसे विशु के नाम से भी जाना जाता है। केरल में आज सुबह से ही कई व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम पिनराई विजयन की फोटो एक क्यूआर कोड के साथ वायरल हो रही है। ये सीएम की फोटो के साथ वाला क्यूआर कोड पूरे केरल में चर्चा का विषय बन गया है।

एक करोड़ लोगों तक पहुंचा ये संदेश

क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक पेज खुलता है। जहां सीएम विजयन कहते हैं, 'मेरे पास विशु (मलयालम नव वर्ष) के लिए तुम्हें (आम जनता) देने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने सब कुछ अपनी बेटी और दामाद को दे दिया है।' दावा किया जा रहा है कि ये क्यूआर कोड वाला संदेश केरल में एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच गया है। 

सीएम की फोटो के साथ किसने बनाया QR कोड?

वायरल हो रहा क्यूआर कोड किसने बनाया और कहां से इसे सर्कुलेट किया जा रहा है? इस चीज का पता अभी नहीं चल पाया है। लोगों को आशंका है कि ये किसी विपक्षी पार्टी द्वारा ही किया गया है। केरल के सीएम को टार्गेट करते हुए बेटी और दामाद को भी इसमें जोड़ा गया है।  

करोड़ों की हेरफेर को लेकर सीएम की बेटी पर चल रही जांच

मालूम हो कि पिनरायी विजयन की बेटी वीणा विजयन पर इल्लीगल पेमेंट मामले में SFIO की जांच चल रही है। सीएम विजयन की बेटी वीणा पर बिना कोई काम किए, CMRL नाम की कंपनी से अपनी खुद की कंपनी को 2 करोड़ 70 लाख रुपये दिलाने का आरोप लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत