1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कहीं राहत कहीं आफत! जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक पूरे देश के मौसम का हाल; IMD ने किया अलर्ट

कहीं राहत कहीं आफत! जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक पूरे देश के मौसम का हाल; IMD ने किया अलर्ट

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 08, 2024 10:06 am IST,  Updated : Sep 08, 2024 10:06 am IST

देश भर में बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पूरे देश के मौसम का हाल।- India TV Hindi
पूरे देश के मौसम का हाल। Image Source : FILE

नई दिल्ली: देश भर के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई जगहों पर बारिश आफत बनकर आई है। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की वजह से जरूरी सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अभी भी बारिश से राहत के आसार नहीं जताए हैं, यानी अगले कई दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी। 

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अभी अगले तीन दिनों तक इसी तरह से बारिश होती रहेगी। बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर के इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस वजह से मौसम में ठंड भी बढ़ गई है। वहीं काम के लिए रोज बाहर निकलने वाले लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से दिल्ली में सड़कें धंसने की वजह से रूट भी डायवर्ट करना पड़ा है। ऐसे में अगल और कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा सकता है। 

यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने यूपी में रविवार को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि सोमवार को बारिश से कुछ जगहों पर राहत मिलने और धूप खिलने की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद मंगलवार को फिर बारिश और फिर बुधवार से राहत के आसार हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में पूरे सप्ताह बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश होने की वजह से लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना सहित 18 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो भी जारी किया है।

दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। इसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- 

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव और श्रीकृष्ण को लेकर दिया विवादित बयान, संतों में आक्रोश

प्रयागराज स्टेशन पर लगी आग, ओवरब्रिज से अचानक उठने लगा धुआं, मची सनसनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत