1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा, भारत की सीमा में घुसने की कर रहे थे कोशिश, दलालों ने सभी से लिए थे पैसे

BSF ने 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा, भारत की सीमा में घुसने की कर रहे थे कोशिश, दलालों ने सभी से लिए थे पैसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2022 07:26 am IST,  Updated : Apr 10, 2022 07:26 am IST

 शनिवार को भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे छह बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने पकड़ लिया। इनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

 BSF ने 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा- India TV Hindi
 BSF ने 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • BSF ने 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा
  • भारत की सीमा में घुसने की कर रहे थे कोशिश

कोलकाता:  शनिवार को भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे छह बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने पकड़ लिया। इनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पूछताछ के दौरान पता चला कि उनमें से कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आ रहे थे, वहीं कुछ काम की तलाश में आर रहे थे। पकड़े गए सभी लोगों ने दलालों को पैसे दिए थे। 

बीएसएफ के एक बयान के अनुसार- 'रानघाट और जीतपुर सीमा चौकियों पर इस पार आने की कोशिश कर रहे छह लोगों को पकड़ा गया। उन्हें बाद में 24 परगना जिले के दो सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उनमें से कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आ रहे थे, जबकि कुछ काम की तलाश में आ रहे थे। इन सभी ने दलालों को पैसे दिये थे।' इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत