1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर लगी आग, यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर लगी आग, यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 14, 2023 10:06 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 10:24 pm IST

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर आग लग गई है। ये आग एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर लगी है।

Kolkata Fire- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर आग की वजह से धुंआ भर गया Image Source : PTI/VIDEO SCREENGRAB

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुट गईं। एयरपोर्ट पर धुंआ भरने की वजह से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। ये आग कोलकाता एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना कोलकाता एयरपोर्ट 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग से आई है। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को दी है।

कोलकाता एयरपोर्ट ने क्या कहा?

खबर है कि आग लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल था। एयरपोर्ट पर धुंआ भरने से लोग डर गए थे। हालांकि उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना पर कोलकाता एयरपोर्ट का बयान भी सामने आया है। ट्विटर पर कोलकाता एयरपोर्ट ने कहा कि चेक इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9.12 बजे मामूली आग और धुंआ था और 9.40 बजे तक ये पूरी तरह से बुझ गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और चेक इन क्षेत्र में धुएं की उपस्थिति के कारण चेक इन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है। चेक इन और संचालन 10.15 बजे से फिर से शुरू हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में घर खरीदने का है सपना? DDA की 5 हजार फ्लैट्स की हाउसिंग स्कीम जल्द लॉन्च होगी, LG ने दी मंजूरी

कांग्रेस नेता ने PM मोदी के पिता को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो जमकर बरसे CM शिवराज, कही ये बात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत