1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता ने PM मोदी के पिता को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो जमकर बरसे CM शिवराज, कही ये बात

कांग्रेस नेता ने PM मोदी के पिता को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो जमकर बरसे CM शिवराज, कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 14, 2023 08:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 08:07 pm IST

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेता अरुण यादव और कांग्रेस की जो कुंठा सामने आई है, उसका जवाब मध्य प्रदेश की जनता द्वारा दिया जाएगा।

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
सीएम शिवराज सिंह चौहान Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर एक अभद्र टिप्पणी कर दी। अरुण के इस विवादित बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सीएम शिवराज का बयान सामने आया

सीएम शिवराज ने कहा, 'आज कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है। यही कांग्रेसी कल्चर, इनकी मोहब्बत की दुकान है। पीएम मोदी देश का मान और देशवासियों का स्वाभिमान हैं।'

शिवराज ने कहा, 'कांग्रेस रसातल में जा रही है और जब देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री का सीधे मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो अभद्र और असभ्य भाषा पर उतर आई है।'

शिवराज ने कहा, 'अरुण यादव द्वारा राजनैतिक मर्यादाएं तार-तार की गई हैं, आपके बयान से मध्य प्रदेश शर्मिंदा है। आपकी और कांग्रेस की इस कुंठा का जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी।'

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: नेताजी की चप्पल गायब हुई तो नगर निगम को आ गया पसीना! फौरन 4 आवारा कुत्तों को पकड़कर दिखाया

उत्तराखंड: केदारनाथ के रास्ते में घोड़े को पीटने से मना किया तो खच्चर मालिकों ने तीर्थयात्री पर किया हमला, केस दर्ज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत