1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के साथ जंग में अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए? पहली बार सामने आई जानकारी

ईरान के साथ जंग में अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए? पहली बार सामने आई जानकारी

 Published : Mar 01, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:52 pm IST

ईरान के साथ जारी सैन्य कार्रवाई में पहली बार अमेरिका की तरफ से अपने सैनिक मारे जाने की पुष्टि हुई है। बता दें कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोल दिया था।

US soldiers killed Iran war, CENTCOM statement, US Iran conflict casualties, American troops death- India TV Hindi
ईरान के साथ जंग में अब तक अमेरिका के 3 सैनिक मारे गए हैं। Image Source : AP REPRESENTATIONAL

US Soldiers Killed in Iran War: अमेरिका की सेना ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में अब तक 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है और 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को सोशल मीडिया पर दी। CENTCOM ने इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। बता दें कि अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पहली पहली बार पुष्टि हुई है कि इस जंग में अमेरिकी सैनिक भी मारे गए है। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया था और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या कर दी।

'सर्वोच्च नेता की हत्या का बदला जरूर लेंगे'

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। बता दें कि तेहरान में इजरायल और अमेरिका के हमलों के दौरान सरकारी इमारतों वाले इलाके में धुआं उठता दिखा। बाद में इजरायल की सेना ने वीडियो जारी किया था जिसमें इमारतों को जमींदोज होते दिखाया गया था। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल के हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिसमें खामेनेई के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। ईरान ने जवाब में इजरायल और खाड़ी देशों पर कई मिसाइलें दागीं हैं।

'ईरान के नेताओं और सेना पर हमले होते रहेंगे'

इस बीच इजरायल ने कहा है कि वह ईरान के नेताओं और सेना पर लगातार हमले जारी रखेगा। ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद तेल अवीव में मिसाइल हमलों या इंटरसेप्शन से जोरदार धमाके सुनाई दिए। इजरायल में बेइत शेमेश शहर के एक सिनागॉग पर हमले में 8 लोग मारे गए और 28 घायल हुए, जिससे देश में कुल मौतों की संख्या 10 तक हो गईं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने राज्य टीवी पर संदेश में कहा कि नया नेतृत्व परिषद काम शुरू कर चुका है। वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि 1-2 दिनों में नया सर्वोच्च नेता चुना जाएगा। फिलहाल, अयातल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश