Iran Israel Conflict: इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले के बाद ईरान लगातार खाड़ी देशों यानी सऊदी अरब, कतर, ओमान, UAE और बहरीन को निशाना बना रहा है। वह सिर्फ यहां के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन नहीं दाग रहा बल्कि होटल, मॉल, एयरपोर्ट और पोर्ट को भी निशाना बना रहा है। दूसरी तरफ, इजरायल-अमेरिका भी ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच, ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट में बताए गए मैसेज से समझिए कि मध्य-पूर्व में मिसाइलें कब तक चलती रहेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा था, 'खामेनेई की मौत हो गई है। यह न सिर्फ ईरान की जनता के लिए इंसाफ है, बल्कि सभी अमेरिकियों और विश्व भर के उन तमाम देशों के लोगों के लिए भी इंसाफ है, जिन्हें खामेनेई और उनके लोगों ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया। वह हमारी खुफिया एजेंसियों और एडवांस सर्विलांस सिस्टम से बच नहीं सके।'
उन्होंने आगे कहा, 'यह ईरानी पब्लिक के लिए अपने देश को वापस पाने का सबसे बड़ा मौका है। हमें सुनने में आया है कि उनके कई IRGC, सैन्य और अन्य सुरक्षा एवं पुलिस बल अब लड़ाई नहीं करना चाहते और हमसे छूट पाना चाहते हैं। अभी उन्हें छूट मिल सकती है, लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ मौत ही मिलेगी! उम्मीद है कि IRGC और पुलिस शांति के साथ ईरानी देशभक्तों के साथ मिल जाए और देश को उसका गौरव दिलाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे। वह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए।'
ट्रंप ने आगे कहा, 'भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ्ते या मिडिल-ईस्ट और वास्तव में पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के हमारे मकसद को पाने के लिए जब तक जरूरी हो, तब तक बिना रुके जारी रहेगी।'
ईरान की अमेरिका-इजरायल से जंग की खबरों के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
संपादक की पसंद