Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Allu Sirish की पेली कोडुकु सेरेमनी में लगा सितारों का जमावड़ा, न्यूलीवेड विजय-रश्मिका की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक

Allu Sirish की पेली कोडुकु सेरेमनी में लगा सितारों का जमावड़ा, न्यूलीवेड विजय-रश्मिका की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 01, 2026 10:46 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 10:46 pm IST

अल्लू सिरीश की पेली कोडुकु सेरेमनी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन, स्नेहा रेड्डी और राम चरण की भी झलक देखने को मिली।

Allu Sirish Pelli Koduku ceremony- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALLUSIRISH अल्लू अर्जुन, अल्लू सिरीश, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, आनंद देवरकोंडा

अल्लू सिरीश की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जो 6 मार्च को नयनिका रेड्डी के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ऑफिशियली ट्रेडिशनल और खास अंदाज में शुरू हुए है। अल्लू अर्जुन के भाई सिरीश ने अपनी पेली कोडुकु सेरेमनी की झलक रविवार, 01 मार्च को सोशल मीडिया पर शेयर की, जो हैदराबाद में अल्लू परिवार के घर पर हुई। नए शादीशुदा जोड़े विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, राम चरण सहित कई सितारे इस खास मौके पर शामिल हुए।

अल्लू सिरीश की पेली कोडुकु सेरेमनी

सेरेमनी शुभ मंगल स्नानम से शुरू हुई, जिसमें अल्लू सिरीश को हल्दी और चंदन के लेप से नहलाया गया और उनका अभिषेक किया गया, जो शुद्धिकरण, आशीर्वाद और शादीशुदा जिंदगी में उनके बदलाव का प्रतीक है। इस रस्म के बाद परिवार के सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए, जहा परिवार की औरतों ने दूल्हे को अपना आशीर्वाद, तोहफे और दिल से दुआएं दीं।

अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग में पहुंचे विजय-रश्मिका

सेलिब्रेशन में और भी जोश भरने के लिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी ने रौनक बढ़ा दी। न्यूलीवेड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अल्लू सिरीश, अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाईं। अर्जुन के साथ गले मिलते विजय और अल्लू परिवार के साथ खड़े कपल की तस्वीरों ने खास ध्यान खींचा और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Allu Sirish Pelli Koduku ceremony
Image Source : INSTAGRAM/@ALLUSIRISHस्नेहा रेड्डी, अल्लू अर्जुन, अल्लू सिरीश, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, आनंद देवरकोंडा

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी के लुक ने लूटी लाइमलाइट

सेरेमनी के लिए अल्लू सिरीश ने दूल्हे की पारंपरिक ड्रेस पहनी थी, जबकि अल्लू अर्जुन ने चश्मे के साथ लाल रंग का कुर्ता-पायजामा चुना, जिसमें वह धांसू लग रहे थे। स्नेहा रेड्डी ने नारंगी साड़ी पहनकर त्योहार का माहौल और भी खास बना दिया। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा समेत परिवार के दूसरे सदस्य भी सेलिब्रेशन में मौजूद थे। एक तस्वीर में प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गले लगाते हुए नजर आए। एक्टर राम चरण और उपासना कोनिडेला भी करीबी रिश्तेदारों के साथ मौजूद थे।

Allu Sirish Pelli Koduku ceremony
Image Source : INSTAGRAM/@ALLUSIRISHअल्लू सिरीश की पेली कोडुकु सेरेमनी की झलकियां

6 मार्च को क्यों शादी कर रहे अल्लू सिरीश

एक्टर अल्लू सिरीश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करने वाले हैं। यह तारीख अल्लू परिवार के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। सिरीश और नयनिका, जो लगभग दो साल से रिलेशनशिप में हैं। 

पेली कोडुकु रस्म क्या है?

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि पेली कोडुकु एक पवित्र रस्म है, जो तेलुगु शादियों में दूल्हे की तरफ से शादी से पहले होता है। तेलुगु शादियों में दूल्हे के लिए की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्री-वेडिंग रस्म है, जो आमतौर पर शादी से एक या दो दिन पहले होती है। इस रस्म में दूल्हे को हल्दी, चंदन और सुगंधित तेलों का लेप लगाया जाता है और पवित्र स्नान कराया जाता है।

ये भी पढे़ं-

'कहीं किसी रोज' की शाइना का 22 साल बाद बदला पूरा लुक, लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं होगा यकीन

हिना खान की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऑन-स्क्रीन पिता संजीव सेठ से हुई मुलाकात, कैप्शन ने जीता दिल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement