1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Iran Israel Conflict: 'हमने एक शॉट में मार गिराए 48 ईरानी लीडर', ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran Israel Conflict: 'हमने एक शॉट में मार गिराए 48 ईरानी लीडर', ट्रंप ने किया बड़ा दावा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 01, 2026 09:50 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 10:12 pm IST

अमेरिका और इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन पर Donald Trump ने चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि हवाई हमले में एक ही झटके में ईरान के 48 नेता मार गिराए गए। उनका सैन्य अभियान शेड्यूल से आगे चल रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई को लेकर बड़े दावे किए। Image Source : AP

Iran Israel War: अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। उनका मिलिट्री ऑपरेशन उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। जान लें कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत कई वरिष्ठ नेता मारे गए हैं।

एक झटके में मारे 48 ईरानी लीडर- ट्रंप

ट्रंप का दावा किया कि ईरान के खिलाफ इस ऑपरेशन में 'एक ही झटके में 48 ईरानी लीडर खत्म हो गए।' उन्होंने यह भी इशारा किया कि अमेरिका को पता है कि अभी कितने टारगेट बाकी हैं। ट्रंप का यह स्टेटमेंट ऐसे वक्त में आया है जब पेंटागन और इजरायली डिफेंस फोर्स अटैक के नतीजों का आकलन कर रहे हैं।

'शेड्यूल से आगे' चल रहा ऑपरेशन

एक टीवी इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को निशाना बनाकर चलाया जा रहा ऑपरेशन 'शेड्यूल से आगे' चल रहा है। उनके अनुसार, तेहरान से पैदा खतरे के जवाब में शुरू किया गया यह एक्शन अमेरिकी स्ट्रैटेजिक प्लान के अनुसार ही आगे बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया कि खामेनेई की मौत के बाद नए ईरान के नेता अमेरिका से बातचीत करना चाहते हैं।

अंडरग्राउंड बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को किया टारगेट

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने अमेरिका पर हमले में 4 बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का उपयोग किया। इन फाइटर जेट्स ने अमेरिका से उड़ान भरकर ईरान के अंडरग्राउंड बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को टारगेट किया। बी-2 बॉम्बर्स ने करीब 2 हजार पाउंड वजनी दर्जनों बम ईरान में गिराए।

दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि ईरान को जल्द ही अपना नया सुप्रीम लीडर मिल जाएगा। अगले 1-2 दिन में ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया जाएगा।

ईरान की अमेरिका-इजरायल से जंग की खबरों के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश