1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 10 घायल

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 10 घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 26, 2022 08:33 am IST,  Updated : Sep 26, 2022 11:02 am IST

Kullu Accident: घायलों में 5 लोगों को जोनल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है और 5 का इलाज बंजर में हो रहा है। इस बात की जानकारी कुल्लू के एसपी गुरुदेव सिंह ने दी है।

Kullu Accident- India TV Hindi
Kullu Accident Image Source : ANI

Highlights

  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा
  • यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी
  • 7 लोगों की मौत और 10 घायल

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई हैं और 10 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे के आसपास एनएच-305 पर घियागी एरिया में हुआ। घायलों में 5 लोगों को जोनल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है और 5 का इलाज बंजर में हो रहा है। इस बात की जानकारी कुल्लू के एसपी गुरुदेव सिंह ने दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर बस (UP14 HT 8272) में ड्राइवर समेत करीब 17 लोग सवार थे। इसमें  4 IIT BHU वाराणसी के छात्र भी थे, ऐसा कहा जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है और सातों शवों को बरामद कर लिया गया है। 

रविवार रात हुआ हादसा

हादसा रविवार रात उस वक्त हुआ जब ड्राइवर ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को खबर भेजी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर शोक प्रकट किया। 

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम-

  • ऋषभ रानी (22) निवासी दिल्ली
  • लक्ष्य (20) निवासी जयपुर (राजस्थान)
  • ईशान (23) निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
  • जय अग्रवाल (22) पुत्र गणेश अग्रवाल निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
  • राहुल गोस्वामी (28) निवासी हिसार (हरियाणा)
  • अभिनय सिंह (30) निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • निष्ठा (30) निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)
  • सतेजा (30) निवासी हिसार (हरियाणा)
  • अजय (42) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

त्रिउंड हिल स्टेशन में भी फंस चुके हैं 83 पर्यटक 

इससे पहले धर्मशाला के एसडीएम ने जानकारी दी थी कि रविवार को भारी बारिश के कारण त्रिउंड हिल स्टेशन पर कुल 83 पर्यटक फंस गए थे। इन्हें रेस्क्यू कर लिया गया था। प्रशासन के पास दोपहर करीब 1:30 बजे मदद के लिए कॉल आया था, जिसके बाद एसडीआरएफ को इसकी सूचना दे दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत