1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां 'गामिनी' संग बारिश में अठखेलियां कर रहे 5 शावक, आप भी देखें कूनो में मादा चीता की मस्ती का वीडियो

मां 'गामिनी' संग बारिश में अठखेलियां कर रहे 5 शावक, आप भी देखें कूनो में मादा चीता की मस्ती का वीडियो

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 06, 2024 05:38 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 05:41 pm IST

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सितंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीकी राज्य नमीबिया से चीता लाए गए थे। गामिनी नाम की मादा चीता बारिश के बीच अपने शावकों संग मौज-मस्ती करते हुए दिखी है।

गामिनी मादा चीता अपने शावकों के साथ मस्ती करते हुए- India TV Hindi
गामिनी मादा चीता अपने शावकों के साथ मस्ती करते हुए Image Source : X/@BYADAVBJP

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में नमीबिया से आए चीतों का एक नया वीडियो सामने आया है। गामिनी नाम की मादा चीता अपने पांच शावकों के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिखी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गामिनी नाम की मादा चीता अपने 5 शावकों के साथ उछल-कूद करते हुए दिख रही है। ये वीडियो शुक्रवार की सुबह का है।

शावकों संग बारिश का आनंद ले रही गामिनी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। गामिनी अपने बच्चों को प्रकृति और सुहाने मौसम के बीच दुलार रही है। गामिनी पारिवारिक सद्भाव की एक कहानी बुन रही है।

गामिनी ने मार्च में 6 शावकों को दिया था जन्म

बता दें कि इस साल मार्च महीने में अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छह शावकों को जन्म दिया था। तब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था, 'गामिनी विरासत आगे बढ़ रही है। खुशी का कोई अंत नहीं है। यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए थे। 

मार्च में चीतों की संख्या बढ़कर हो गई 27

मार्च में 6 शावकों के जन्म के साथ ही कुनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है,  जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया था। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

सितंबर 2022 में नमीबिया से लाए गए थे चीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को 8 नामीबियाई चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशलन पार्क के बाड़ों में छोड़ा था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीता शामिल थे। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया था। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए समूह का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत