देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों भारी बारिश के संकट से जूझ रही है। मुंबई में हालात बाढ़ के जैसे हो गए हैं जिस कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त पड़ गया है। आपको बता दें कि इस भारी बारिश का असर मुंबई की ओर ट्रेन और ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ी है। आइए जानते हैं इश बारिश से जुड़ी सभी अपडेट्स हमारे इस Live Blog में
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- भारी बारिश के कारण मुंबई का बुरा हाल, सीएम शिंदे ने लोगों को घर में रहने को कहा
भारी बारिश के कारण मुंबई का बुरा हाल, सीएम शिंदे ने लोगों को घर में रहने को कहा
भारत के विभिन्न राज्यों में मॉनसूनी बारिश जारी है। हालांकि, दे्श की आर्थिक राजधानी मुंबई का बारिश के कारण बुरा हाल हो गया है। आइए जानते हैं भारी बारिश बारिश से जुड़ी सभी अपडेट, हमारी इस खबर में।
Rain live blog
-
1:34 PM (IST) Jul 08, 2024
बीएमसी हेडक्वार्टर पहुंचे सीएम शिंदे
मुख्यमंत्री शिंदे बीएमसी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। यहां वह मुंबई में लगातार हो रही बारिश का जायजा लेंगे। वह डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
-
1:10 PM (IST) Jul 08, 2024
जलजमाव की स्थिति
मुंबई में तेज बारिश के चलते हर कहीं जलजमाव की स्थिति है। सड़क और रेल यातायात इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई मनपा और रेलवे प्रशासन जन जीवन सामान्य करने के लिए प्रयास कर रहे है। सभी सरकारी एजन्सी को हाय अलर्ट के आदेश दिए गए है
-
12:35 PM (IST) Jul 08, 2024
सीएम शिंदे की अपील
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंन्दे के एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लोगों से अत्यधिक जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा है। शिंदे ने नागरिकों को घरों में रहने की विनती की है।
-
12:23 PM (IST) Jul 08, 2024
रेलवे ट्रैक पर पानी भरा
वडाला और GTB स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक 300 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है। आज भी शहर में और अधिक बारिश होने की संभावना है।
-
11:41 AM (IST) Jul 08, 2024
मुंबई में बारिश रुकी
फिलहाल मुंबई में बरसात थमी है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
-
11:28 AM (IST) Jul 08, 2024
27 फ्लाइट डायवर्ट
मुम्बई एयरपोर्ट पर भी बरसात का असर। 27 फ्लाइट डायवर्ट की गई। रात 2.20 से 3.40 तक एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा। फ्लाइट को अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर जैसे शहरों मे डाइवर्ट करना पड़ा।
-
10:20 AM (IST) Jul 08, 2024
मुंबई विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित की
मुंबई विश्वविद्यालय ने कहा है कि भारी बारिश के कारण, 8 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित सीडीओई (पूर्व में आईडीओएल) की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीख 13 जुलाई 2024 होगी। समय और स्थान वही रहेगा
-
10:05 AM (IST) Jul 08, 2024
हार्बर लाइन सेवाएं स्थगित
मध्य रेलवे ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण, CSMT-ठाणे के बीच मेन लाइन-डाउन और अप फास्ट लाइन पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, डाउन और अप स्लो लाइनें चल रही हैं। चूनाभट्टी में जलभराव के कारण हार्बर लाइन सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं।
-
9:28 AM (IST) Jul 08, 2024
BMC ने स्कूलों को बंद किया
BMC ने कहा है कि मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक छह घंटों में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना है। छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी।
-
9:02 AM (IST) Jul 08, 2024
मुंबई में 2 बजे हाईटाइड
मुम्बई के समंदर में दोपहर करीब 2 बजे हाईटाइड है। इस दौरान समंदर में 15 फीट ऊंची यानी करीब 4.4 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। अगर इस दौरान मुम्बई में तेज बारिश जारी रही तो शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक की भारी समस्या खड़ी हो सकती है।
-
8:56 AM (IST) Jul 08, 2024
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
सेंट्रल रेलवे ने भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया है। सेंट्रल रेलवे ने एक्स पर कैंसिल की गई ट्रेनों की जानकारी दी है। इसमें 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी), 11010 (पुणे-सीएसएमटी), 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन क्वीन), 11007 (सीएसएमटी - पुणे डेक्कन), 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस) शामिल हैं।
-
8:54 AM (IST) Jul 08, 2024
सबवे में फंसी बस
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सबवे को बंद कर दिया गया है। इस सबवे में एक बस पानी में फंस गई है।
-
8:52 AM (IST) Jul 08, 2024
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम
जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा है। साउथ मुंबई की तरफ जाने वाली गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
-
8:49 AM (IST) Jul 08, 2024
एनडीआरएफ की टीमें तैनात
अब तक, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के कारण, एनडीआरएफ की टीमें हमारे अलावा ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात हैं। सी भी अप्रिय घटना को रोकने और किसी भी बाढ़ जैसी स्थिति के मामले में प्रतिक्रिया देने के लिए अंधेरी में 3 और नागपुर में 01 टीम की तैनाती हुई है।