देश में अगले कुछ महीने हलचल भरे रहने वाले हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है। विभिन्न सियासी दलों ने लोकसभा चुनावों में बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों पर अमल करना शुरू कर दिया है। पॉलिटिक्स से लेकर पॉलिसी तक, वॉर से लेकर व्यापार तक, सभी तरह की बड़ी खबरों के अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के पोस्ट पर उठाया सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के पोस्ट पर उठाया सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और ताबड़तोड़ दौरे एवं रैलियां कर रहे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
Lok Sabha Elections Updates
-
11:18 PM (IST) Mar 29, 2024
31 मार्च की रैली में टीएमसी भी शामिल होगी
टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, "हमारे दो सांसद, डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में हिस्सा लेंगे।"
-
9:23 PM (IST) Mar 29, 2024
इंडिया गठबंधन में आपस में तालमेल नहीं-अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "INDIA गठबंधन की स्थिति ऐसी है कि पंजाब में कांग्रेस को AAP देखना नहीं चाहती है। सीटों पर गठबंधन नहीं कर रही है। इनकी स्थिति प.बंगाल में ऐसी है कि आपस में तालमेल नहीं है कोई सीटों का गठबंधन नहीं है। राहुल गांधी का यूपी से विदाई हो चुकी है। वायनाड में CPI ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ये एक साथ हैं कहां? ये तो दिखावे के लिए एक साथ आए हैं और जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है।"
-
9:21 PM (IST) Mar 29, 2024
सुप्रिया श्रीनेत को जवाब मंडी की जनता देगी-कंगना
मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "सुप्रिया श्रीनेत को जवाब मंडी की जनता देगी। उन्हें मैं कोई जवाब नहीं दूंगी।.. 400 पार कर राहुल गांधी को जवाब दिया जाएगा।"
-
6:44 PM (IST) Mar 29, 2024
बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे-तेजस्वी
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने कई बार इस बात को दोहराया है कि बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। महागठबंधन में 5 पार्टियां हैं और सभी सीट का बंटवारा हो गया है। NDA में कई लोगों को तो सीट तक नहीं मिली। हम लोगों को गठबंधन मजबूत है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे..."
-
3:23 PM (IST) Mar 29, 2024
इंडिया अलायंस की रैली में उद्धव और आदित्य ठाकरे होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी का कहना है कि 31 मार्च की I.N.D.I.A. एलायंस की दिल्ली में होनेवाली रैली में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे शामिल होंगे।
-
12:41 PM (IST) Mar 29, 2024
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के पोस्ट पर उठाया सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए एक पोस्टर पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी एवं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट द्वारा किए गए पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा, "बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के प्रधानमंत्री को किक मारते हुए दिखाया गया है। यह जान-माल को नुकसान पहुंचाने और प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बंगाल भाजपा के नेताओं को जान से मारने की सीधी धमकी है।" मालवीय ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए आगे कहा, "क्या चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा और बहुत देर होने से पहले इस भयावह साजिश की जांच करेगा ?"
-
9:59 AM (IST) Mar 29, 2024
BJP नेता ने ओडिशा के CM नवीन पटनायक पर साधा निशाना
बीजेपी की वरिष्ठ नेता अपराजिता सारंगी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी सरकार चलाने का ‘ठेका’ राज्य के बाहर के एक व्यक्ति को दे दिया है। राज्य में IAS अधिकारी के तौर पर विभिन्न पदों पर काम कर चुकीं भुवनेश्वर की सांसद ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार चलाने का ठेका ओडिशा के बाहर के एक व्यक्ति को दे दिया है। वह व्यक्ति एक नौकरशाह है।’ बहरहाल, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह ‘ओडिशा की फिक्रमंद निवासी’ होने के नाते यह कह रही हैं, न कि किसी राजनीतिक दल की सदस्य के तौर पर। उन्होंने कहा, ‘राज्य के लोगों ने नवीन पटनायक के नाम पर वोट दिया है।’ (भाषा)
-
9:12 AM (IST) Mar 29, 2024
झारखंड के CEO बोले, वोटर लिस्ट में अब भी जुड़वा सकते हैं नाम
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के मतदाताओं से मताधिकार के जरिए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत धनबाद में आज बनाई गई मानव ऋंखला के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए योग्य जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में किसी वजह से नहीं जुड़ पाए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। इस साल 1 अप्रैल तक 18 वर्ष पूरा कर चुके छूटे हुए योग्य नागरिक नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की भी मदद ले सकते हैं।
-
7:54 AM (IST) Mar 29, 2024
बुंदेलखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पलायन कर भाजपा में शामिल होने का दौर जारी है। गुरुवार को कांग्रेस को बुंदेलखंड में बड़ा झटका लगा। यहां से पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बसारी गांव में आयोजित बुंदेली उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, उनके पुत्र पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
-
7:22 AM (IST) Mar 29, 2024
मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि वह इस सीट से चुनाव लड़ें, तो वह उनके निर्देशों का पालन करेंगी। बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने, रणनीति तैयार करने और पहाड़ी राज्य से संभावित लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद उनके रुख में यह बदलाव आया है।
-
7:02 AM (IST) Mar 29, 2024
परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम
आज परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों का पैनल मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम करेगा। मुख्तार के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार का शव उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।
-
6:53 AM (IST) Mar 29, 2024
INDI अलायंस आज बीजेपी हेडक्वॉर्टर के सामने करेगा प्रदर्शन
विपक्षी INDI अलायंस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और चुनावी बांड मुद्दे के खिलाफ आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा। INDI अलायंस ने रविवार को घोषणा की थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में वह 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक संयुक्त रैली आयोजित करेगा।
-
6:51 AM (IST) Mar 29, 2024
JMM ने मयूरभंज लोकसभा सीट से अंजनी सोरेन को मैदान में उतारा
JMM ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष अंजनी सोरेन को मयूरभंज लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया। यह जानकारी झामुमो की ओडिशा इकाई के प्रवक्ता शिवाजी मौलिक ने एक बयान जारी करके दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मयूरभंज जिले के बांगिरीपोसी विधानसभा क्षेत्र से बिष्णु सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने का भी फैसला किया है। अंजनी झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बेटी हैं। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा के नबा चरण माझी और बीजू जनता दल (बीजद) के सुदाम मरांडी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। अंजनी सोरेन ने 2019 के आम चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह 1,35,552 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बिश्वेश्वर टुडू ने जीत हासिल की थी।