1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LPG cylinder Price: महंगाई से बड़ी राहत, 135 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितनी हुई कीमत

LPG cylinder Price: महंगाई से बड़ी राहत, 135 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितनी हुई कीमत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 01, 2022 09:09 am IST,  Updated : Jun 01, 2022 03:22 pm IST

LPG cylinder Price: कीमतों में बदलाव से पहले दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर 2354 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए का बिक रहा था।

LPG cylinder Price- India TV Hindi
LPG cylinder Price Image Source : PTI/ REPRESENTATIONAL

Highlights

  • 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ
  • 135 रुपए कीमत घटने के बाद दिल्ली में 2219 रुपए का मिलेगा
  • कोलकाता में 2322 रुपए , मुंबई में 2171.50 रुपए और चेन्नई में 2373 रुपए होगी कीमत

LPG cylinder Price: बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक राहत वाली खबर सामने आई है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) 135 रुपए सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 2219 रुपए, कोलकाता में 2322 रुपए , मुंबई में 2171.50 रुपए और चेन्नई में 2373 रुपए होगी। कीमतों में ये बदलाव आज से ही लागू हो जाएगा।

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली है। इसकी कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 19 मई वाले रेट से ही मिलेगा। दिल्ली में फिलहाल 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये है। 

जनवरी से अब तक 8 बार बदले दाम

महीना  दिल्ली  मुंबई  कोलकाता  चेन्नई कितना हुआ बदलाव
1 जनवरी 2022  1998.5  1948.5  2076  2131 -
1 फरवरी 2022  1907  1857  1987  2040 91 रुपये सस्ता
1 मार्च 2022  2012  1963  2095  2145.5 105 रुपये महंगा 
22 मार्च 2022  2003  1954.5  2087  2137.5 9 रुपये सस्ता
1 अप्रैल 2022  2253  2205  2351  2406 250 रुपये महंगा
1 मई 2022  2355  2307  2455  2508 102 रुपये महंगा
19 मई 2022  2,354  2,306  2,454  2,507 1 रुपये सस्ता
1 जून 2022  2,219  2,171.5  2,322  2,373 135 रुपये सस्ता

जनवरी के मुकाबले अभी भी हैं ज्यादा कीमतें

सरकार ने भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर जून में राहत दी है, लेकिन अभी भी कीमतें जनवरी 2022 के मुकाबले अधिक हैं। जनवरी में कमर्शियल LPG के दाम 2000 से 2 रुपये कम थे। वहीं 1 मई को कीमतें अपने उच्चस्तर 2355 पर पहुंच गई थीं। हालांकि कीमतों में राहत मिली है और कीमतें 2,219 रुपये पर आ गई हैं।  लेकिन अभी भी जनवरी के मुकाबले कीमतें 220 रुपये ज्यादा है। 

LPG
Image Source : FILELPG

बाहर खाने-पीने वालों को मिलेगी राहत?

तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में राहत देने का सीधा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो बाहर होटल में खाना खाते हैं। इस साल करीब 350 रुपये तक कीमतें बढ़ने से होटलों ने रोटी से लेकर दाल और सब्जी तक के दाम बढ़ा दिए थे। कीमतों में कटौती के बाद देखना होगा कि होटल के मेन्यू में कुछ बदलाव होता है कि नहीं। 

19 मई को बढ़े थे एलपीजी के दाम

19 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान रसोई गैस पर 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे और कॉमर्शियल सिलेंडर पर 8 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। इस बढ़ोतरी के बाद देश में सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए के पार पहुंच गए थे। बढ़ी कीमत के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 1003 रुपए प्रति सिलेंडर और कोलकाता में 1029 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए थे।

21 मई को वित्त मंत्री ने गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की घोषणा की थी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 मई को ट्वीट कर कहा था, 'इस साल हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सालाना लगभग 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत