1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल, एक में 10 IAS तो दूसरे में 7 IPS के हुए तबादले

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल, एक में 10 IAS तो दूसरे में 7 IPS के हुए तबादले

 Published : Oct 23, 2024 07:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 07:00 am IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। दोनों राज्यों में कई आईएएस और आईपीएस के तबादले कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल- India TV Hindi
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 IAS और 3 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर व प्रमोशन किया गया है तो वहीं, मध्यप्रदेश में भी 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सूरज जिले के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एमआर आहिरे को हटा कर रायपुर भेज दिया है। वे यहां ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर अब सेवाएं देंगे।

10 IAS और 3 IPS का हुआ ट्रांसफर

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव को गृह विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। साथ ही मित्तल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद और प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब रोहित व्यास जशपुर के नए कलेक्टर होंगे।

एस. जयवर्धन अब सूरजपुर जिले का नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, प्रशांत कुमार ठाकुर नए एसपी बना दिए गए हैं। तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया। जबकि जयंत नाहटा दंतेवाड़ा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में ट्रांसफर कर दिए गए। कुमार विश्वरंजन को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार अब जन्मेजय महोबे के पास आ गया।

इसके अलावा, प्रतिष्ठा ममगाई को बस्तर जिला पंचायत में सीईओ बनाया गया। विजय दयाराम को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और जगदीश सोनकर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया। वहीं, विजय दयाराम के. प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। कुमार विश्वरंजन को मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया।

मध्य प्रदेश में 7 आईपीएस के हुए तबादले

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 7 IPS अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बना दिया गया। बता दें कि संतोष कुमार सिंह की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में की जाती है। साथ ही, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बना दिए गए हैं।

गृह विभाग की ओर से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को ट्रांसफर करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बना दिया गया। देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर भेज दिया गया।

बड़वानी के एसपी पुनीत गहलोत को देवास ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बना दिया गया। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते 150 से अधिक ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट; जानें रेलवे ने क्या कहा

दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में बवाल, दिवाली मनाने को लेकर छात्रों के 2 गुटों में झड़प

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत