1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: मुंबई में 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने शरीर के कई टुकड़े किए, सामने आई वजह

महाराष्ट्र: मुंबई में 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने शरीर के कई टुकड़े किए, सामने आई वजह

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 30, 2023 04:53 pm IST,  Updated : Aug 30, 2023 04:56 pm IST

मुंबई में शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने एक 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शरीर के 5 टुकड़े कर दिए।

Mumbai- India TV Hindi
17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने 17 साल के युवक ईश्वर भगवान आव्हाड की हत्या कर दी। शफीक ने ईश्वर के शरीर के 5 टुकड़े किए। सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी को शक था कि ईश्वर की उसकी पत्नी के साथ काफी नजदीकियां हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि ईश्वर का पालन पोषण आरोपी की पत्नी के पिता ने किया था। इस वजह से ईश्वर को आरोपी की पत्नी अपना मुंहबोला भाई बताती थी। हालांकि आरोपी का दावा है कि आरोपी उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं उसकी पत्नी की छोटी बहन के साथ भी वो ऐसी ही हरकत करता था। शेख ने ईश्वर को कई बार समझाया भी था लेकिन उसे ऐसा लगता था कि ईश्वर सुधरने वाला नहीं है। जिसके बाद उसने ईश्वर की हत्या की और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए।

कब का है मामला?

यह घटना सोमवार की है। ईश्वर कई दिनों से जब मिल नहीं रहा था तब आरोपी के ससुर ने आरोपी से पूछा कि वो तेरे साथ था तो तुझे ही पता होगा कि वो कहां है। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसने ईश्वर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव घर में ही रखा था। इस मामले में आरसीएफ पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

मुंबई पुलिस की जोन 6 के DCP हेमराज राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

अधीर रंजन चौधरी का निलंबन वापस हो सकता है, संसद की विशेषाधिकार समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजी सिफारिश: सूत्र

मिजोरम की सियासत में नया ट्विस्ट, विधानसभा चुनाव के लिए ZPM ने HPC से किया गठबंधन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत