1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक के प्रयागराज पहुंचने से पहले जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर

अतीक के प्रयागराज पहुंचने से पहले जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 26, 2023 10:51 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 11:15 pm IST

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि एक पुराने अपहरण के मुकदमे में न्यायालय द्वारा फैसले की तारीख 28 मार्च तय की गई है। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाना है।

Atiq Ahmed, Gujarat, Sabarmati Jail, Prayagraj, Uttar Pradesh, Police- India TV Hindi
अतीक के प्रयागराज पहुंचने से पहले जिला पुलिस में बड़े फेरबदल Image Source : FILE

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। यूपी STF की 45 सदस्यीय टीम उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज ला रही है। माफिया के प्रयागराज पहुंचने से पहले जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। जिला पुलिस में अतीक गैंग के 17 अन्य मददगार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी गाज है। उनको जिले से हटा दिया गया है।

17 पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद गैंग के मददगार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रयागराज जिले में तैनात 17 और पुलिसकर्मियों को हटाए जाने की खबर है। प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग जनपदों और पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी 9 पुलिसकर्मियों को हटाया जा चुका है। 

जिन पुलिसकर्मियों को हटाया गया है उनमें एक दरोगा, एक उर्दू अनुवादक, चार सिपाही और 11 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन सभी के बारे में शासन तक शिकायत पहुंची थी। इस बात की भी चर्चा है कि यह सभी अतीक अहमद गैंग के मददगार हैं।

हाई-सिक्योरिटी बैरक में रहेगा माफिया अतीक अहमद 

उत्तर प्रदेश के डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज जेल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। माफिया अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय 24 घंटे निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए को जेल मुख्यालय भेजा जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत