जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 59 आईएस अधिकारियों का तबादला किया है। गहलोत सरकार ने यह कदम उस समय उठाया है जब उन्हीं की पार्टी के नेता सचिन पायलट सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मोर्चा खोले हुए हैं। सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता, डॉ सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह, कुंजी लाल मीणा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
15 नए जिलों के लिए विशेषाधिकारी नियुक्त
सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार टी.रविकांत को UDH की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कुंजीलाल मीणा को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान लगाया गया है। वहीं आधा दर्जन कलेक्टर भी बदले गए हैं और 15 नए जिलों के लिए विशेषाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
15 नए जिलों में इन्हें बनाया गया विशेषाधिकारी
संपादक की पसंद