1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मोदी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी", अधीर रंजन चौधरी का आरोप

'मोदी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी", अधीर रंजन चौधरी का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2021 11:48 pm IST,  Updated : Dec 15, 2021 11:48 pm IST

उन्होंने कहा, "वह विपक्ष को कमजोर करने के लिए सब कुछ कर रही है क्योंकि अपने भतीजे को बचाने के लिए उन्हें मोदी जी को खुश करना जरूरी है।"

'मोदी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी", अधीर रंजन चौधरी का आरोप- India TV Hindi
'मोदी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी", अधीर रंजन चौधरी का आरोप Image Source : PTI

Highlights

  • अधीर रंजन चौधरी का आरोप
  • 'मोदी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी"
  • 'भतीजे को बचाने के लिए मोदी का खुश करना जरूरी'

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दलाली करने का आरोप लगाया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "ममता बनर्जी सीधे तौर पर मोदी जी की दलाली कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "वह विपक्ष को कमजोर करने के लिए सब कुछ कर रही है क्योंकि अपने भतीजे को बचाने के लिए उन्हें मोदी जी को खुश करना जरूरी है।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को यह बयान दिया। उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर अपनी पूरी भड़ास निकाली। उन्होंने ममता बनर्जी पर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाया। हालांकि, आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने हाल ही में कांग्रेस को कमजोर विपक्षी दल कहा था। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने UPA को लेकर भी कहा ता कि कोई UPA नहीं है।

इसके बाद अब ममता बनर्जी पर भड़कते हुए अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी की दलाली करने का आरोप लगा दिया। अधीर रंजन ने कहा, "ममता बनर्जी का अब नया नाटक शुरू हो गया है। उनका अब फर्ज है कि अपने भतीजे को बचाना। इसके लिए मोदी जी को खुश करना जरूरी है। इसलिए सबकुछ जानते हुए भी उनकी आवाज अब बंद हो गई है।"

 अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों से भाजपा के नेता ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ बोल नहीं रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत