नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी के संकेतों के संचालन की प्रभावशीलता, क्रैश ब्लैकआउट उपायों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को छिपाने, निकासी योजनाओं, भारतीय वायु सेना के साथ हॉटलाइन स्थापित करने, नियंत्रण कक्षों को सक्रिय करने, अग्निशमन और वार्डन सेवाओं और बंकरों की सफाई आदि का परीक्षण किया गया।
राजस्थान के गृह मंत्रालय द्वारा आदेशित मॉक ड्रिल के तहत जैसलमेर स्थित जैसलमेर किले को ब्लैकआउट कर दिया गया।
जालौर समेत राजस्थान के कई इलाकों में मॉल ड्रिल आयोजित की गई। रात 9.30 से 9.45 बजे तक ब्लैकआउट रखा गया। शहर में सायरन बजाया गया।
अररिया में शाम को सात बजे से पहले विभिन्न चौक चौराहों और बाजारों में सायरन की आवाज गूंजी। लोगों ने अपनी अपनी लाइटें बंद कर दी। पूरा शहर दस मिनट तक ब्लैकआउट में रहा। लोगों ने अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट को पूरी तरह ऑफ कर दिया। NH 57पर सड़क पर दौड़ रही वाहनों ने अपनी अपनी लाइट को बंद कर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा मंत्रालय,होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग,दमकल विभाग,स्वास्थ्य विभाग,जिला पुलिस और प्रशासन के आह्वान का पालन करते हुए ब्लैक आउट में सहयोग दिया।
देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर और गुजरात सूरत में ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान अंधेरा छा गया।
बिहार के कई जिलों में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इस दौरान पटना में ब्लैकआउट किया गया। बिस्कोमान भवन से ब्लैकआउट का नजारा साफ तौर पर देखा गया।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान लोगों को अवेयर किया गया। युद्ध के दौरान सावधानी बरतने टिप्स दिए गए। रेड अलर्ट सायरन बजने के बाद अलर्ट रहने की जानकारी दी गई। अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, भाजपा मुख्यालय में व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को ओडिशा के 12 स्थानों पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इन जगहों में भुवनेश्वर, खुर्दा, बालासोर, भद्रक, केंद्रापड़ा, गंजाम, जगतसिंहपुर, ढेंकनाल, पुरी, कोरापुट, सुंदरगढ़ और अंगुल शामिल हैं।
आज राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के तहत दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में आज रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। नई दिल्ली का पूरा इलाका अंधेरा होते ही ब्लैकआउट किया जाएगा। पीएम हाउस और प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर पुरी नई दिल्ली इलाके की लाइट्स बंद की जाएगी। जिसमे स्ट्रीट लाइट्स भी शामिल होंगी। 15 मिनट से 20 मिनट तक ये ब्लैक आउट किया जाएगा। इंडिया गेट, विजय चौक, कर्तव्य पथ पर ब्लैक आउट किया जाएगा।
बुलंदशहर: परमाणु विद्युत केंद्र वाले बुलंदशहर के नरौरा में तीन चरणों में मॉक ड्रिल किया गया। पहले चरण में सायरन बजाकर किया गया जागरूक उसके बाद सुनाई दी धमाकों की आवाज़। दूसरे चरण में धमाकों में घायल हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा चौकी पहुंचाया गया, धमाकों से लगी आग बुझाई गई। तीसरे चरण में एम्बुलेंस की मदद से कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मध्य प्रदेश: ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के कई जगहों पर भी मॉक ड्रिल हो रहा है। गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है।
दिल्ली: एनडीएमसी कार्यालय में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के कई जगहों पर मॉक ड्रिल की सूचना है। गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में उल्सूर झील पर व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल की जा रही है। महाराष्ट्र के पुणे शहर के काउंसिल हॉल में भी एक व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गुजरात के जामनगर में मॉक ड्रिल हो रही है। शहर के खोडियार कॉलोनी स्थित क्रिस्टल मॉल में मॉक ड्रिल की जा रही है। जामनगर पुलिस, अग्निशमन, 108 सहित विभागीय टीमें मौके पर हैं।
देशभर के 244 जिलों में बुधवार को शाम 4:00 बजे कंडक्ट की गई यह मॉक ड्रिल देशभर में बड़े अस्पतालों में सिविक एजेंसी के दफ्तर में स्कूलों में और हैवी फुटबॉल वाले एरिया में कंडक्ट की गई। दरअसल इस मॉक ड्रिल को कंडक्ट करने का मकसद यह था कि अगर कहीं कोई आपातकालीन स्थिति हो तो उसे निपटा जा सके किसी तरह का कोई दैनिक ना हो और सबसे बड़ी बात की जो टीवी एजेंसीज या फिर मेडिकल टीम का रिस्पांस टाइम है उसको कम से कम किया जा सके ताकि आपातकालीन स्थिति से अच्छे से और जल्द से जल्द जा सके।
अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने कहा, "मॉक ड्रिल दो तरह से की जाएगी। सुबह 4 बजे एक सायरन बजेगा, जो एक सिमुलेशन अभ्यास के लिए होगा... यह मोटे तौर पर एक अभ्यास ड्रिल होगी। दूसरी ड्रिल रात 10:30 बजे की जाएगी, जिसमें एक और सायरन सुनाई देगा। उस समय ब्लैकआउट रहेगा। अनुरोध है कि सभी लोग उस समय अपनी लाइट बंद रखें... कुछ ही देर बाद बिजली सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी। मुझे यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग गलत सूचना फैला रहे हैं और कालाबाजारी कर रहे हैं। मैं ऐसे सभी लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देना चाहूंगी। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे फर्जी खबरों पर विश्वास न करें..."
महाराष्ट्र: मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के प्लेटफॉर्म 7 और 8 पर मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने बताया, "मध्य रेलवे की नागरिक सुरक्षा इकाई ने सीएसएमटी पर मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल के माध्यम से मध्य रेलवे ने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अपनी सतर्कता का प्रदर्शन किया है और ड्रिल के माध्यम से आम आदमी को सचेत करने की कोशिश की है..."
महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, जलगांव, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल शाम 4 बजे कई स्थानों पर सायरन बजाकर शुरू होगी।
कर्नाटक के बेंगलुरु, कारवार, रायचूर, मैसूर और मांड्या जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किए जाएंगे। शाम 4 बजे कई स्थानों पर सायरन बजाकर मॉक ड्रिल शुरू होगी।
तेलंगाना में 'ऑपरेशन अभ्यास' नामक राष्ट्रव्यापी तैयारी अभ्यास के हिस्से के रूप में हैदराबाद में बड़े पैमाने पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल पूरे शहर में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) की सीमा के भीतर शाम 4.00 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसमें पुलिस, अग्निशमन, बचाव, चिकित्सा और नगर निगम विभागों सहित 12 नागरिक सुरक्षा सेवाएं शामिल होंगी। इनमें सायरन, पुलिस पब्लिक एड्रेस सिस्टम, दमकल इंजन सायरन और गश्ती वाहनों के माध्यम से घोषणाएँ शामिल होंगी। मॉक परिदृश्य शुरू करने के लिए सायरन दो मिनट तक बजेंगे।
केरल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के निर्देशानुसार सभी 14 जिलों में राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रहा है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मॉक ड्रिल शाम 4 बजे शुरू होगी और अलर्ट सायरन शाम 4 बजे से 30 सेकंड के लिए 3 बार बजेगा। मॉक ड्रिल शाम 4.02 बजे से 4.29 बजे के बीच उन क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।
दिल्ली में अधिकारी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच करने के लिए कॉनॉट प्लेस, खान मार्केट और चांदनी चौक सहित 55 स्थानों पर मॉक ड्रिल करेंगे। एक अधिकारी ने कहा, "अभ्यास शाम 4 बजे 55 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
संपादक की पसंद