1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MonkeyPox Virus: देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला? कर्नाटक में मिला इथियोपिया का संदिग्ध मरीज

MonkeyPox Virus: देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला? कर्नाटक में मिला इथियोपिया का संदिग्ध मरीज

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 30, 2022 09:14 pm IST,  Updated : Jul 30, 2022 09:14 pm IST

MonkeyPox Virus: देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। संदिग्ध मरीज इथियोपिया का नागरिक है। मरीज को अस्पताल में क्वारेंटाइन में रखा गया है।

Monkeypox- India TV Hindi
Monkeypox

Highlights

  • कर्नाटक में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज सामने आया
  • मरीज को अस्पताल में क्वारेंटाइन में रखा गया

MonkeyPox Virus: कर्नाटक में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण वाले एक व्यक्ति को यहां एक निजी अस्पताल में क्वारेंटाइन में रखा गया है। संदिग्ध मरीज इथियोपिया का नागरिक है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के नमूने को पुष्टि के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा गया है। अफ्रीकी नागरिक को अस्पताल में क्वारेंटाइन में रखा गया है, जहां उसे गुर्दे की समस्या सहित अन्य रोगों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुर्दे संबंधी बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 55 वर्षीय इथियोपियाई नागरिक जुलाई के पहले सप्ताह में आया था और हाल ही में उसके शरीर में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए।

मंकीपॉक्स से मौतें न के बराबर

स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, हमें कुछ एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। अगर ऐसा (मंकीपॉक्स संक्रमण) होता भी है तो उसका इलाज उपलब्ध है। इससे मृत्यु नहीं होती है। मौत की आशंका बेहद कम होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत