1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Monkeypox: WHO ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14 हज़ार मामले दर्ज किए, भारत में भी बढ़ रहा है खतरा

Monkeypox: WHO ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14 हज़ार मामले दर्ज किए, भारत में भी बढ़ रहा है खतरा

 Published : Jul 21, 2022 09:27 am IST,  Updated : Jul 21, 2022 09:27 am IST

Monkeypox: कोरोना महामारी के कहर को झेलने के बाद दुनिया अब एक नए महामारी की ओर बढ़ रही है। मंकीपॉक्स के अब तक दुनिया भर में 14 हज़ार मामले हो गए हैं। जबकि उससे मरने वालों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। भारत भी अब मंकीपॉक्स की जद में आ गया है।

Tedros Adhanom Ghebreyesus- India TV Hindi
Tedros Adhanom Ghebreyesus Image Source : PTI

Highlights

  • WHO ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14 हज़ार मामले दर्ज किए
  • भारत में भी मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ा
  • अमेरिका और कनाडा में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

Monkeypox: कोरोना महामारी के कहर को झेलने के बाद दुनिया अब एक नए महामारी की ओर बढ़ रही है। मंकीपॉक्स के अब तक दुनिया भर में 14 हज़ार से ज्यादा मामले आ गए हैं। जबकि उससे मरने वालों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। भारत भी अब मंकीपॉक्स की जद में आ गया है। यहां केरल में दो मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञ बता रहे हैं कि अगर यह बीमारी कोरोना वायरस की तरह तेजी से फैली तो इसके परिणाम कोविड महामारी से भी भयावह हो सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन जो पहले मंकीपॉक्स को महामारी घोषित नहीं कर रहा था, उसने भी इसके तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है।

तेजी से बढ़ रहा है मंकीपॉक्स

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने गुरुवार को ही मंकीपॉक्स से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि अभी तक दुनिया भर में मंकीपॉक्स के संक्रमण से 14 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अफ्रिका में इस वायरस की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है। सबसे खतरनाक बात है कि यह वायरस अब तेजी से फैल रहा है। इसे ऐसे समझिए की 15 जुलाई को जहां दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 11634 थी, वहीं गुरुवार तक यह आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया। यानि महज़ चार दिनों में मंकीपॉक्स के मामलों में ढाई हज़ार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत समेत दुनिया के 75 देश इसकी जद में

मंकीपॉक्स की जद में दुनिया के 75 देश आ चुके हैं, इसमें भारत भी शामिल है। सबसे ज्यादा इस भयानक वायरस के मामले अमेरिका और कनाडा में दर्ज किए गए हैं। जबकि भारत में भी इस वायरस के दो मामले अब तक सामने आए हैं। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को दर्ज किया गया था। विदेश से भारत आए एक व्यक्ति में इस वायरस के लक्षण देखे गए थे, बाद में जब उसके नमूने को जांच के लिए भेजा गया तो वह यात्री मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। वहीं  17 जुलाई को केरल से ही एक और मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था। यह संक्रमित भी विदेश से लौटा था और केरल एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत