1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: न्यूयॉर्क से लौटे शख्स में ओमिक्रॉन की पुष्टि, लगवा चुका है तीनों डोज

मुंबई: न्यूयॉर्क से लौटे शख्स में ओमिक्रॉन की पुष्टि, लगवा चुका है तीनों डोज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2021 09:58 am IST,  Updated : Dec 18, 2021 09:58 am IST

नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई, इनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं।

 मुंबई में ओमिक्रॉन के...- India TV Hindi
 मुंबई में ओमिक्रॉन के 15 मामले Image Source : PTI/ FILE PHOTO

Highlights

  • तीनों डोज लगवा चुका शख्स ओमिक्रॉन पॉजिटिव
  • शख्स में कोई लक्षण नहीं, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
  • महाराष्ट्र में कुल 40 मामले

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले अब 113 के करीब पहुंच चुका है। महाराष्ट्र में 40 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जानकारी दी है न्यूयॉर्क से लौटे 29 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रन पॉजिटिवि पाया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है। साथ ही उसने फाइजर कोविड वैक्सीन की तीनों डोज ले रखी है। फिर भी वो ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गया है।  

बीएमसी ने कहा है कि व्यक्ति का न्यूयॉर्क से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर 9 नवंबर को कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जिसमें वो पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उनके नमूने जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजा गया था। अब वो व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटव भी पाया गया है।

नगर निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मरीज में कोई लक्षण नहीं है। निकाय ने कहा, "मरीज को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके कोई लक्षण नहीं हैं।"

नए मामले सामने आने के  बाद मुंबई में कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई, इनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं। हालांकि, राहत की बात है कि इनमें से 13 मरीजों को पहले ही अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। बीएमसी का कहना है कि शहर में अब तक पाए गए 15 ओमिक्रॉन रोगियों में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं बताए हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत