1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: फ्लैट से 24 साल की ट्रेनी एयर होस्टेस का शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका, हिरासत में लिया गया एक शख्स

मुंबई: फ्लैट से 24 साल की ट्रेनी एयर होस्टेस का शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका, हिरासत में लिया गया एक शख्स

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 04, 2023 09:47 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 12:53 pm IST

मुंबई के पवई में एक लड़की का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृत लड़की ट्रेनी एयर होस्टेस थी और हालही में उसका सिलेक्शन हुआ था।

Mumbai - India TV Hindi
संदिग्ध हालत में शव मिला Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पवई में एक लड़की का उसके फ्लैट से संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े ने इस बात की पुष्टि की है। मृतक लड़की ट्रेनी एयर होस्टेस थी और हालही में उसका चयन हुआ था। लड़की की पहचान रूपल ओगरे के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और बड़ी बहन और बॉयफ्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी। दोनों पिछले 8 दिनों से गांव गए हुए थे। 

पुलिस को हत्या की आशंका

पुलिस का शुरुआत में कहना है कि लड़की की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस पीड़ित लड़की के फोन और बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी को जांच कर रही है। इस मामले में बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। 

लड़की की हत्या किसने की?

mumbai
Image Source : INDIA TVसंदिग्ध हालत में शव मिला

बीती रात मुंबई के पवई पुलिस थाने में ये सूचना मिला कि एक इमारत के फ्लैट में संदिग्ध हालत में एक लड़की की डेड बॉडी मिली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े के मुताबिक, पवई पुलिस थाने की हद्द में मारवाह रोड पर स्थित NG हाउसिंग सोसायटी में एक 20 से 25 साल की लड़की की संदिग्ध हालत में डेड बॉडी मिली है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी के मुताबिक, मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीम का गठन किया गया है। हालांकि ये मृतक लड़की कौन थी, ये फ्लैट में अकेले कब से और क्यों राह रही थी और हत्या की वजह क्या है? इस बात की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 

विस्तारा एयरलाइन ने मेरी अंधी मां को लावारिस छोड़ दिया, सफाई कर्मचारी ने सुनी उनकी चीखें, बेटे की पोस्ट से हड़कंप 

यूपी: बाराबंकी में बिल्डिंग ढही, 2 लोगों की मौत, 3 से 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत