1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ FIR,दोनों पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आरोप

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ FIR,दोनों पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 11:48 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 11:48 am IST

मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ संजय राउत के भाई शिवसेना विधायक सुनील राउत ने FIR दर्ज कराई गई है। 

 किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ FIR- India TV Hindi
 किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ FIR Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ FIR
  • दोनों पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आरोप
  • यह ध्यान भटकाने की कोशिश- सोमैया

मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ संजय राउत के भाई शिवसेना विधायक सुनील राउत ने FIR दर्ज कराई गई है। दोनों पर साल 2013-14 में INS विक्रांत के मरम्मत के लिए लोगों से इक्ट्ठा किए गए चंदे को राज्यपाल को न सौंपकर खुद पर खर्च करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पर IPS की धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

संजय राउत ने दिल्ली में मीडिया से कहा,  'कि 2013-14 में किरीट सोमैया के नतृत्व में एक अभियान ने INS विक्रांत को तोड़े जाने के बजाय संग्रालय में बदलने के लिए जनता से 57 करोड़ एकत्र किया। यह पैसा राजभवन में जमा किया जाना था। लेकिन सूचना के अधिकार के तहत महाराष्ट्र के राजभवन से प्राप्त जवाब के अुसार यह पैसा उनके पास कभी जमा नहीं किया गया।  यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है जहां उन्होंने डिफेंस विंग के नाम पर पैसे लिए हैं। यह देशद्रोह है।'

वहीं किरीट सोमैया ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने संजय राउत को अपने आरोप के समर्थन में सबूत पेश करने को कहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत