1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के ऑटो चालक सत्यवान हैं लताजी के बड़े प्रशंसक, अच्छी सेहत की कामना के लिए पूरे ऑटो पर लगाईं उनकी तस्वीरें

मुंबई के ऑटो चालक सत्यवान हैं लताजी के बड़े प्रशंसक, अच्छी सेहत की कामना के लिए पूरे ऑटो पर लगाईं उनकी तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 02:03 pm IST

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 10 से ज्यादा दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में खराब सेहत के चलते भर्ती हैं। 92 वर्षीय लता कोविड से संक्रमित हैं। साथ ही उन्हें निमोनिया की भी शिकायत है। ऐसे में उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में लागतार उनका इलाज चल रहा है।  ऐसे में पूरी दुनिया उनके ठीक होने के लिए कामना कर रही है। इन कामनाओं के बीच मुंबई में एक ऑटो वाले ने अपना रोजगार ही लताजी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए समर्पित कर दिया है।

ऑटो चालक सत्यवान गीते- India TV Hindi
ऑटो चालक सत्यवान गीते Image Source : PHOTO INDIA TV

Highlights

  • सत्यवान इकोफ्रेंडली ऑटो रिक्शा पर लगीं लताजी की बड़ी तस्वीरें
  • वे अन्य प्रशंसकों की तरह लताजी को मानते हैं मां सरस्वती का रूप
  • लताजी की तस्वीर के साथ मराठी में लिखा है कि उनकी मां सरस्वती के ठीक होने की कामना करें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 10 से ज्यादा दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में खराब सेहत के चलते भर्ती हैं। 92 वर्षीय लता कोविड से संक्रमित हैं। साथ ही उन्हें निमोनिया की भी शिकायत है। ऐसे में उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में लागतार उनका इलाज चल रहा है।  ऐसे में पूरी दुनिया उनके ठीक होने के लिए कामना कर रही है। इन कामनाओं के बीच मुंबई में एक ऑटो वाले ने अपना रोजगार ही लताजी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए समर्पित कर दिया है।

मुंबई के सत्यवान गीते पिछले 25 वर्षों से ऑटो चला रहे हैं। उनके इकोफ्रेंडली ऑटो रिक्शा पर लताजी की बड़ी तस्वीरें लगी हैं। दरअसल, वे लताजी के अन्य प्रशंसकों की तरह उन्हें मां सरस्वती का रूप मानते हैं। सत्यवान लता मंगेश्कर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने जिस दिन से लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनी है तब से लताजी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। प्रार्थना में कमी ना पड़े इसलिए उन्होंने लताजी की तस्वीर को अपनी ऑटो के अंदर और बाहर हर जगह लगा दिया है। उनकी तस्वीर के साथ मराठी में लिखा है कि उनकी मां सरस्वती के ठीक होने की कामना करें। 

सत्यवान बताते हैं कि लताजी की खराब तबीयत की बात सुनते ही उनके आंसू नहीं रुके, खाना पीना भूल गए। दक्षिण मुम्बई में ट्रैफिक नियमों के तहत ऑटो रिक्शा वर्जित है। इसलिए वो ब्रीच कैंडी अस्पताल अपनी ऑटो के साथ जा नहीं पाए, लेकिन उनकी तरफ़ से लागातार लता मंगेश्कर के लिए दुआओं का दौर जारी है।

लता मंगेशकर और ऑटो रिक्शा से जुड़ा 2016 का भी एक किस्सा है। इसके तहत पाकिस्तान के एक ऑटो चालक का गाना गाते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसकी तारीफ करते हुए लता मंगेश्कर ने ट्वीट कर उसे संगीत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उस ऑटो चालक को काफी गाने के पाकिस्तानी संगीत इंडस्ट्री से मिले। अब ऐसे में स्वर कोकिला अभी अस्पताल में अपने सेहत की जंग लड़ रही है।, जिनके लिए डॉक्टरों ने भी लगातार दुआ करने की अपील की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत