1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 400 साल पुरानी तोप चोरी मामला, हिण्डौन कनेक्शन से हुआ बड़ा खुलासा; 2 हिरासत में

400 साल पुरानी तोप चोरी मामला, हिण्डौन कनेक्शन से हुआ बड़ा खुलासा; 2 हिरासत में

 Reported By: Manish Bhattacharya Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 26, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 03:12 pm IST

नरवर गढ़ किले से 400 साल पुरानी 3.5 टन वजनी तोप चोरी के मामले में करौली कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने हिण्डौन क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर एक पिकअप वाहन जब्त किया है।

कई संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई- India TV Hindi
कई संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर गढ़ किले से 3.5 टन वजनी और लगभग 400 साल पुरानी प्राचीन तोप चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस चोरी के तार राजस्थान के करौली जिले से जुड़ गए हैं, जिससे पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सनसनीखेज मामले की जांच हिण्डौन सदर थाना क्षेत्र के गांवड़ा मीणा गांव तक पहुंच गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के टिम्मू राम मीणा और अमन मीणा को हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए अपने साथ शिवपुरी, मध्य प्रदेश लेकर गई है। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

वहीं, संयुक्त पुलिस टीम ने गांवड़ा मीणा में कई संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई शुरू कर दी है। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि तलाशी अभियान के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।

क्या है पूरा मामला?

15 जुलाई की रात को नरवर किले के कचहरी महल से 3.5 टन प्राचीन तोप को चोरी कर लिया गया था। किले के चौकीदार रमेश कोली द्वारा 17 जुलाई को नरवर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस की साइबर सेल ने जब तकनीकी जांच और सर्विलांस शुरू किया, तो संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन करौली के गांवड़ा मीणा क्षेत्र की ट्रेस हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस ने आपस में समन्वय बनाकर इस गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम देने की योजना बनाई।

  • 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि को नरवर किले के कचहरी महल से तोप चोरी हुई थी।
  • 17 जुलाई को नरवर थाने में चौकीदार रमेश कोली द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।
  • यह सिंधिया रियासतकालिन तोप लगभग 3 से 3.5 टन वजनी है। 
  • इसकी अंतरराष्ट्रीय एंटीक बाजार में संभावित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • तोप पर सिंधिया रियासत का ऐतिहासिक राजचिह्न अंकित है। 
  • साथ ही, इसकी धातु पर देवनागरी और फारसी भाषाओं में दुर्लभ अभिलेख और सांकेतिक जानकारियां दर्ज हैं।

जांच एजेंसियां इस मामले को सिर्फ एक चोरी के रूप में नहीं देख रही हैं। पुलिस ऐतिहासिक धरोहरों और दुर्लभ कलाकृतियों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय एंटीक नेटवर्क के साथ-साथ अन्य संवेदनशील एंगल्स पर भी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर हुए हमले को लेकर मांगा जवाब

प्रह्लाद जोशी ने आज से संभाला पदभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बने नए शिक्षा मंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत