1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने की फ्रांसीसी एडमिरल से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने की फ्रांसीसी एडमिरल से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 09:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 09:28 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के नौसेना प्रमुख ने थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम.नरवणे से भी अलग से वार्ता की और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Navy Chief Hari Kumar interacts with French Counterpart- India TV Hindi
Navy Chief Hari Kumar interacts with French Counterpart Image Source : TWITTER

नौसेना प्रमुख आर.हरि कुमार ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडमिरल पियरे वांदियर से व्यापक वार्ता की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के मद्देनजर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने संबंधी तंत्र पर भी ध्यान केंद्रित किया। माना जाता है कि दोनों नौसेना प्रमुखों ने यूक्रेन संकट के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी विचार-विमर्श किया। 

अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के नौसेना प्रमुख ने थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम.नरवणे से भी अलग से वार्ता की और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। एडमिरल पियरे वांदियर हिंद महासागर संबंधी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल कुमार और एडमिरल वांदियर के बीच वार्ता के दौरान क्षमता निर्माण के पहलू सहित द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित मुद्दे और हिंद महासागर में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए परस्पर सहयोगी तंत्र को मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत