1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में क्यों हुई थी भगदड़? सामने आई असली वजह, रेल मंत्री ने संसद में इस रिपोर्ट का दिया हवाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में क्यों हुई थी भगदड़? सामने आई असली वजह, रेल मंत्री ने संसद में इस रिपोर्ट का दिया हवाला

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 02, 2025 09:40 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 09:47 am IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में 18 लोगों की जान गई थी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। रेलवे स्टेशन में भगदड़ क्यों हुई थी? अब इसकी वजह सामने आ गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ Image Source : PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में इसी साल 15 फरवरी को भगदड़ हुई थी। इसकी जांच रिपोर्ट हाई लेवल कमेटी ने अब पेश की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में भी इस हाई लेवल जांच रिपोर्ट का जिक्र किया है। उन्होंने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए हादसे का कारण भी बताया है।

भारी सामान गिरने की वजह से मची थी अफरातफरी

रिपोर्ट में कहा गया कि 15 फरवरी को एक यात्री के सिर पर बहुत भारी सामान गिरने की वजह से अफरातफरी मची थी। देखते ही देखते अफरातफरी ने भगदड़ का रूप ले लिया। इसके चलते 18 लोगों की मौत हुई थी।

फुट ओवर ब्रिज- 3 की सीढ़ियों पर हुआ थी भगदड़

संसद में रेल मंत्री ने बताया कि इस हादसे की जांच के लिए बनाई गई एक हाई लेवल कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि हादसा रात करीब 8:48 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14/15 को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज- 3 की सीढ़ियों पर हुआ।

श्रद्धालु अपने साथ लिए भारी-भरकम सामान

हादसे के वक्त प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्री भारी-भरकम सिर पर लदे सामान के साथ चल रहे थे। जिससे फुट ओवर ब्रिज पर सुचारू रूप से यात्रियों का चलना मुश्किल हो रहा था। 

एक-दूसरे पर गिरने लगे थे यात्री

इसी दौरान एक यात्री के सिर से भारी सामान गिर गया, जिससे सीढ़ियों पर दबाव बढ़ गया। यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भगदड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14/15 की सीढ़ियों तक ही सीमित रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत