1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA on D Company: D कंपनी के खिलाफ एक्शन में NIA, दाऊद इब्राहिम समेत 5 बड़े सदस्यों पर रखा इनाम

NIA on D Company: D कंपनी के खिलाफ एक्शन में NIA, दाऊद इब्राहिम समेत 5 बड़े सदस्यों पर रखा इनाम

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Sep 01, 2022 11:43 am IST,  Updated : Sep 01, 2022 11:48 am IST

NIA on D Company: NIA ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा है कि दाउद आकंतवाद का इंटरनेशनल नेटवर्क चलाता है, साथ ही आर्म्स एक्ट, नार्को टेरेरिसम, मनी लॉंडरिंग, अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट भी चलाता है। दाउद आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

NIA announced reward against Dawood Ibrahim including 5 big...- India TV Hindi
NIA announced reward against Dawood Ibrahim including 5 big members Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • NIA ने दाउद इब्राहिम पर 25 लाख का रखा है इनाम
  • भगौड़े दाऊद सहित डी कंपनी के कुल 5 बड़े सदस्यों के खिलाफ इनाम का ऐलान
  • NIA ने 3 फरवरी 2022 को मुंबई में एक मामला दर्ज किया था।

NIA on D Company: NIA ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके डी कंपनी से जुड़े लोगों पर लाखों का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में जानकरी देने वालों को भारी भरकम इनाम दिया जाएगा। भगौड़े दाऊद सहित डी कंपनी के कुल 5 बड़े सदस्यों के खिलाफ इनाम का ऐलान किया गया है।NIA ने दाउद इब्राहिम पर 25 लाख के इनाम की घोषणा की है। साथ ही उसके छोटे भाई शकील पर 20 लाख का इनाम रखा है। NIA द्वारा दाउद के अन्य लोगों पर भी इनाम घोषित किए गए हैं। 

NIA ने घोषित किए इनाम

दाउद इब्राहिम - 25 लाख

छोटा शकील - 20 लाख

अनिस इब्राहिम - 15 लाख

जावेद चिकना - 15 लाख 

टायगर मेमन - 15 लाख

NIA announced reward against Dawood Ibrahim and his 4 companion
Image Source : DINESH MOURYANIA announced reward against Dawood Ibrahim and his 4 companion

NIA ने 3 फरवरी 2022 को मुंबई में एक मामला दर्ज किया था। IPC का धारा 120 B और UAPA की धारा 17, 18, 20, 38, 40 के तहत मामला दर्ज किया था। इस केस में ये पांचों आरोपी वांटेड है। NIA ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा है कि दाउद आकंतवाद का इंटरनेशनल नेटवर्क चलाता है, साथ ही आर्म्स एक्ट, नार्को टेरेरिसम, मनी लॉंडरिंग, अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट भी चलाता है। दाउद आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

इन आरोपियों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर इन नंबरों से करें संपर्क

NIA Headquarter phone no. 011 24368800

Whats app / Telegram no. 8585931100

Mumbai NIA ofc 

022-23550650/23550660

NIA ने इसे लेकर एक वाट्सऐप नबंर भी जारी किया है। NIA ने WA no. 07588707129 पर जानकारी शेयर करने की अपील की है।

भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन है दाऊद

गौरतलब है कि दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन है। भारत को कई मामलों में दाऊद की तलाश है, जिसमें 1993 के मुंबई ब्लास्ट भी शामिल है। दाऊद पर पहले से ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में 25 लाख डॉलर का इनाम घोषत कर रखा है। दाऊद के अलावा भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद, जैश ए मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन का फाउंडर सईद सलाहुद्दीन और उसका खास अब्दुल राऊफ असगर शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत