Highlights
- हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लागू
- MP और UP में भी लागू हुआ
- गुजरात के कई जिलों में भी नाइट कर्फ्यू
चंडीगढ़/अहमदाबाद: देश भर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार ओमिक्रॉन के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई राज्य इससे निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं। हरियाणा ने ऐसे राज्यों में शामिल हो गया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू के तहत रात में 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित लगा दिया है।
सार्वजनिक स्थलों और अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर समीक्षा बैठक की, जिसके बाद यह फैसले लिए गए। इसके अलावा एक जनवरी 2022 से पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्सीन की दोनों डोज को लेना अनिवार्य किया गया है।
वहीं, गुजरात के कई जिलों में भी ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि "25 दिसंबर से अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में वर्तमान COVID-19 स्थिति को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।"