Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हज यात्रा: प्रबंधन के लिए नहीं जाएगी कमिटी, सभी VIP कोटे खत्म, सरकार ने यात्रा को लेकर किए बड़े बदलाव

हज यात्रा: प्रबंधन के लिए नहीं जाएगी कमिटी, सभी VIP कोटे खत्म, सरकार ने यात्रा को लेकर किए बड़े बदलाव

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Mar 29, 2023 04:08 pm IST, Updated : Mar 29, 2023 10:19 pm IST

इस बार भारतीय हज यात्रियों को लेकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहा है। इससे पहले अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ही अकेले काम देखता था।

Saudi Arabia, Mecca and Medina, Haj pilgrimage, Muslim- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हज यात्रा

नई दिल्ली: मुस्लिम समाज में हज यात्रा बेहद ही पाक मानी जाती है। कहा जाता है कि हज किए बिना किसी मुस्लिम का जीवन पूरा नहीं होता है। हर मुस्लिम कोशिश करता है कि वह अपने जीवन में एक बार हज यात्रा कर सके। भारत से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सरकार काफी सुविधाएं उपलब्ध कराती है और यात्री सरकार की देखरेख में ही हज पर जाते हैं। सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इस साल के लिए भारत का हज कोटा 1,75,025 तय किया गया है।

कोई भी वीआईपी डेलिगेशन सऊदी अरब नहीं जाएगा

इस बार भारत सरकार ने हज यात्रा को लेकर कई बड़े बदलाव किये हैं। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि इस बार हज के लिए VIP कोटा खत्म कर दिया गया है। इससे पहले VIP लोग सरकारी खर्चे पर सऊदी अरब जाया करते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही इस बार कोई भी वीआईपी डेलिगेशन का सऊदी अरब नहीं जाएगा। 

4314 मुस्लिम महिलाएं बिना सगे संबंधियों के हज पर जाएंगी 

उन्होंने बताया कि  इस बार 4314 मुस्लिम महिलाएं इस बार बगैर महरम (सगे संबधी)  के हज पर यात्रा पर जाएंगी। इसके साथ ही इस बार भारतीय हज यात्रियों को लेकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहा है। इससे पहले अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ही अकेले काम देखता था। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ आने से हज यात्रियों के जो मेडिकल टेस्ट प्राइवेट होते थे, वे इस बार सरकारीभी हो सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम जायेगी सऊदी

स्मृति ईरानी ने बताया कि यह सभी टेस्ट फ्री में होंगे और सभी राज्यों में यह टेस्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही जिन यात्रियों को वैक्सीन नहीं लग सकी है उन्हें राज्य सरकार कैम्प लगाकर सब हज यात्रियों को वैक्सीन लगवायेगी। इसके साथ ही सभी एमबार्गेशन पॉइंट पर हेल्थ मंत्रालय से जुड़ी टीम मौजूद रहेगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम सऊदी अरब के शहर मक्का और मदीना जाएगी और वहां भारतीय हज यात्रियों के मद्देनजर हालात का जायज़ा लेगी। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए यह सभी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध होंगी।

Input - Shoaib Raza

 

ये भी पढ़ें - 

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

अतीक अहमद फिर पहुंचा साबरमती जेल, यूपी पुलिस ले गई थी प्रयागराज, देखें VIDEO

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement