1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिस रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वहां रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

जिस रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वहां रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

 Published : Oct 13, 2024 08:59 am IST,  Updated : Oct 13, 2024 10:08 am IST

जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला उससे सेना ट्रेन का मूवमेंट होता है। लेकिन समय रहते लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

उत्तराखंड में ट्रेन...- India TV Hindi
उत्तराखंड में ट्रेन को पलटाने की साजिश, Image Source : INDIA TV

रूड़की: इन दिनों देश में रेल पटरियों पर अवरोधक या फिर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश हो रही है। अब उत्तराखंड के रुड़की में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे। जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला उससे सेना के समान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था। लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

जानकारी के मुताबिक रुड़की के ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर एलपीजी का सिलेंडर मिला। मालगाड़ी के लोको पालयट ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी  मुरादाबाद स्थित रेलवे कंट्रोल रूम के अधिकारियों को दी। इस सूचना के बाद तुरंत रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रैक पर से गैस सिलेंडर को हटाया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

आरपीएफ ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर करीब पांच किमी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि गैस सिलेंडर ट्रैक पर किसने रखा था। गैस सिलेडर को ढंडेरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास रखवा दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

आर्मी की ट्रेनों का होता है मूवमेंट

जिस स्थान पर रेलवे ट्रैक के पर एलपीजी गैस सिलेंडर मिला है। उससे थोड़ी दूर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर का हेडक्वॉर्टर भी है। इस स्टेशन से सेना का मूवमेंट होता रहता है। यहीं से मालगाड़ी के जरिये सेना के वाहन और जवान दूसरी पोस्ट पर जाते हैं। यहां पर सेना के लिए अलग से रेलवे ट्रैक भी बिछा हुआ है।

रिपोर्ट-अनामिका गौड़

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत