1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, पहले बाहर जा रहा था', भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान

'अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, पहले बाहर जा रहा था', भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 06, 2025 09:19 pm IST,  Updated : May 06, 2025 11:03 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस बयान से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया है।

PM Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों इशारों में पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था लेकिन अब अब भारत के हक में बहेगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इशारा सिंधु जल समझौते और भारत से होकर पाकिस्तान को जाने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर था। 

भारत के ही काम आएगा भारत का पानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  "पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस बयान से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया है।

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौते को रोक दिया। इसके साथ ही कई अन्य कड़े फैसले भी लिए। वहां सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक में भी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे दी है।

पाक को मुंहतोड़ जवाब

इस बीच नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर लगातार गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं कल यानी 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल होगी जिसमें हमले की स्थिति में नागरिकों को बचाव के क्या-क्या उपाय करने हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। जंग के सायरन के साथ ही कुछ समय के लिए ब्लैक आउट रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत