1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'परमाणु ब्लैकमेल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,' युद्धविराम के बाद पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी

'परमाणु ब्लैकमेल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,' युद्धविराम के बाद पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी

 Published : May 12, 2025 09:18 pm IST,  Updated : May 12, 2025 09:38 pm IST

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान में पनप रहे आतंकियों को घुसकर मारेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दुश्मन देश पाकिस्तान को कई बड़े संदेश दिए। पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कहा कि भारत किसी भी तरह के परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु ब्लैकमेल के तहत संचालित आतंकवादी ढांचे को भारत निशाना बनाएगा।

पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दिखाया कड़ा रुख

आतंकवाद पर भारत के कड़े रुख पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने ऊपर होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। पीएम ने कहा, 'हम आतंकवाद को समर्थन देने वाली सरकार और आतंकवादियों को अलग-अलग इकाई के रूप में नहीं देखेंगे।'

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा संघर्ष

प्रधानमंत्री मोदी का आज का यह भाषण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष को लेकर है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ हफ्तों में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। 

युद्धविराम का किया गया ऐलान

भारत-पाकिस्तान के बीच बनते युद्ध जैसे हालात के बाद युद्धविराम का ऐलान किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर पर इसको लेकर बात हुई। तब जाकर दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत