1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: सेना अधिकारी की मंगेतर के पूरे शरीर पर चोट के निशान, आरोपी बोले- नशे में धुत थी, उसी ने लड़ाई की

Video: सेना अधिकारी की मंगेतर के पूरे शरीर पर चोट के निशान, आरोपी बोले- नशे में धुत थी, उसी ने लड़ाई की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 21, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 09:28 pm IST

थाने में सेना अधिकारी की मंगेतर से बदसलूकी के मामले में घटना के दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीड़िता और आरोपियों के बीच बहस होती दिख रही है।

Clash- India TV Hindi
मनचलों के साथ पीड़िता की हाथापाई Image Source : INDIA TV

भुवनेश्वर के भरतपुर थाने में सेना अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ और पैर बांधकर उसे एक कमरे में बैठा दिया था। यह घटना तब हुई थी जब वह 14 सितंबर को घर लौटते वक्त मनचलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए भरतपुर थाने में पहुंची थे।

घटना के दिन रास्ते में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर की कुछ मनचलों के साथ हाथापाई भी हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ एक रेस्तरां का सीसीटीवी वीडियो भी अभी सामने आया है। दोनों वीडियो की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है।

आरोपी अधिकारियों से भी पूछताछ

इस मामले में क्राइम ब्रांच अभी जांच पड़ताल कर रही है। घटना को तूल पकड़ता देख हाल ही में क्राइम ब्रांच ने भरतपुर थाने पहुंच कर सभी तथ्यों की जांच की। आरोपी अधिकारियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने पांच मनचलों को हिरासत में भी ले लिया है और अभी उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस महकमा इस मामले पर अभी भी चुप्पी साधे हुए है।

आरोपियों ने क्या कहा?

पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर नशे में थे। लड़की ने ही लड़ाई शुरू की थी। पांच आरोपियों में से किसी ने भी लड़की को हाथ तक नहीं लगाया था। सिर्फ एक व्यक्ति उसके संपर्क में आया था, क्योंकि लड़की ने खुद उस पर हमला किया था और उसके साथ हाथापाई की थी।

जब लड़की अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने क्या पाया?

1)उसके बाएं हाथ पर चोट के 7 निशान थे 

2) लड़की के दाएं हाथ 1 पर चोट का बड़ा निशान था 
3)लड़की के दाएं हाथ की कलाई में तीन चोट के निशान थे 
4)उनके पीठ पर चोट के निशान थे
5) उनके होठों पर चोट के निशान थे
6)उनके नाक से खून भी बह रहा था

(ओड़िशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत