ओडिशा: बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। 2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।
अब तक 1175 मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 793 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 382 मरीज अस्पताल में हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है, बाकी सभी की हालत स्थिर है। ये जानकारी ओडिशा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई है।
आज दोपहर 2 बजे तक ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं और 56 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये जानकारी भारतीय रेलवे ने दी है।
पीएम मोदी ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे।
पीएम मोदी थोड़ी देर में बालासोर हॉस्पिटल पहुंचेंगे और घायलों का हालचाल लेंगे।
शुरुआती जांच रिपोर्ट में सिग्नल एंड ट्रैफिक फेलियर होने की वजह से हादसे की बात सामने आई है।
पीएम मोदी बालासोर पहुंच गए हैं। वह घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।
ओडिशा ट्रेन हादसा: रेलवे प्रवक्ता ने कहा, बचाव अभियान पूरा, बहाली का काम जारी
आईजी ऑपरेशन, एनडीआरएफ नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ट्रेन के 17 कोच पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। 9 टीमें मौके पर हैं। पूछताछ के बाद पता चलेगा पूरा घटनाक्रम। ऑपरेशन जारी है, सरकार ने घोषणा की है कि घटना में 238 लोगों की मृत्यु हुई है और 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक ये ऑपरेशन खत्म हो जाए और उसके बाद हम पूरे आकंड़े बता पाएंगे।
हावड़ा: बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची।
आज ही पीएम मोदी ओडिशा जाएंगे, वहां वे घटनास्थल का दौरा करेंगे और घायलों से मुलाकात भी करेंगे।
ओडिशा-बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है।
हादसे की जांच शुरू हो गई है, शुरुआती जांच में सिस्टेमेटिक नाकामी सामने आई है।
दक्षिण पूर्व रेलवे से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है और लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है:।
चेन्नई : तमिलनाडु के खेल मंत्री उदय निधि स्टालिन साढ़े 9 बजे की फ्लाइट से चेन्नई से 3 IAS अधिकारियों की टीम के साथ बालासोर जा रहे हैं.. ट्रेन हादसे के बाद CM M K स्टालिन ने चेन्नई में आज DMK के संस्थापक M करुणानिधि की 100वीं जयंती पर आयोजित विशाल जनसभा को रद्द करने का फैसला किया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। रेल मंत्री ने कहा कि, रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हैं। फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही ट्रेनों के आवागमन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं।
रेल मंत्री ने कहा यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है:।
बालासोर में हुए भीषण हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल रद्द कर दी गई है।
12895 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20831 हावड़ा-संबलपुर एक्सप्रेस और 02837 संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है।
ट्रेन नंबर- 22807 जो टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।
ट्रेन नंबर- 22873 ये भी टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।
ट्रेन नंबर- 18409 ये भी टाटा जमशेदपुर की ओर डायवर्ट की गई है।
ट्रेन नंबर- 22817 इसे भी टाटा की ओर डायवर्ट किया गया है।
ट्रेन नंबर 15929 इस ट्रेन को वापस भद्रक वापस बुलाया गया है।
12840 चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा वर्तमान में खड़गपुर मंडल में जारोली से होकर चलेगी।
18048 वास्को डी गामा - शालीमार को कटक, सालगांव, अंगुल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, ये ट्रेन वाया कटक, सालगांव, अंगुल से चलाई जाएंगी।
पूछताछ के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
रेलवे ने ये हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं-
Howrah
033-26382217
Kharagpur:
8972073925 & 9332392339
Balasore
8249591559 & 7978418322
Shalimar
9903370746
Santragachi:
8109289460 & 8340649469
Bhadrak
7894099579 & 9337116373
Jaipur Keonihar Road: 9676974398
Cuttack
8455889917
Bhubaneswar: 06742534027
Khurda Road:
6370108046 & 06742492245
ओडिशा-बालासोर ट्रेन हादसे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा दुख जताया है।नड्डा ने कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। भीषण ट्रेन हादसे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज देश भर में अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
सेना और एयरफोर्स को भी मदद के लिए बुलाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पीएम मोदी ने भी मुआवजे की घोषणा की है।
बालासोर में रात भर में 500 यूनिट खून एकत्र किया गया है। वर्तमान में स्टॉक में 900 यूनिट खून उपलब्ध हैं।
ब्लीचिंग पाउडर और दवा के साथ बसें साइट पर पहुंचीं हैं।
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट में 1000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
रेल मंत्रालय ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए; आयुक्त रेलवे सुरक्षा, दक्षिण पूर्व सर्कल दुर्घटना की जांच करेंगे: रेलवे
देखें वीडियो
संपादक की पसंद