1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. America में बोले ओम बिरला, कहा- भारत जब कुछ कहता है तो दुनिया उसे पूरे ध्यान से सुनती है, लोकतंत्र को बताया सबसे बड़ी ताकत

America में बोले ओम बिरला, कहा- भारत जब कुछ कहता है तो दुनिया उसे पूरे ध्यान से सुनती है, लोकतंत्र को बताया सबसे बड़ी ताकत

 Published : Aug 27, 2022 09:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 09:03 pm IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अमेरिका के बोस्टन पहुंचने पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) का दौरा किया। उन्होंने कहा कि देश की आवाज दुनियाभर में प्रतिध्वनित होती है, क्योंकि इसका लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है।

Lok Sabha Speaker Om Birla(File Photo)- India TV Hindi
Lok Sabha Speaker Om Birla(File Photo) Image Source : TWITTER

Highlights

  • देश की आवाज दुनियाभर में प्रतिध्वनित होती है: ओम बिरला
  • "भारतीय लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है"
  • ओम बिरला ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय और MIT का दौरा किया

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों और वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ शनिवार को बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश की आवाज दुनियाभर में प्रतिध्वनित होती है, क्योंकि इसका लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है। बिरला ने अमेरिका के बोस्टन पहुंचने पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) का दौरा किया। उन्होंने वहां के संकायों और छात्रों के साथ बातचीत की। भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए बिरला ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसने भारत की प्रगति को गति दी है। 

भारतीय लोकतंत्र सबसे गतिशील

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है और इसीलिए भारत की आवाज दुनियाभर में प्रतिध्वनित होती है। आज भारत जब कुछ कहता है तो दुनिया उसे पूरे ध्यान से सुनती है।’’ लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बिरला ने भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करते हुए देश के विकास की गाथा साझा की। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया औक कहा कि इसने ही भारत को गति दी है। 

भारतीयों को उनकी संस्कृति के कारण मिलता है बहुत सम्मान

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को उनकी कार्य नैतिकता और संस्कृति के कारण दुनियाभर में बहुत सम्मान दिया जाता है। बिरला ने ग्रामीण विकास, संचार, महिला सशक्तीकरण आदि में नीतिगत हस्तक्षेप के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ देश के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत