Omicron LIVE Updates: देश में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से पांव पसार रहा है। एक दिन में 412 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 12 सौ के करीब पहुंच गई है। ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना के मामलों की रफ्तार तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि सरकार की ओर से तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सारी तैयारियां पहले से दुरुस्त की जा रही हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 28 दिनों में ओमिक्रॉन 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया। कल पंजाब और बिहार में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया।
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को रात्रिकालीन कर्फ्यू आदेश में संशोधन किया और स्वास्थ्य, सफाई तथा मीडिया सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट दी। राज्य सरकार ने अपने शुरूआती आदेश में कहा था कि सभी शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, आदेश में किये गये ताजा संशोधन में सरकार ने कहा है कि ये पाबंदियां पुलिस, राज्य और जिला प्रशासन, ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, एंबुलेंस सेवाओं, आपात स्वास्थ्य कर्मियों, दमकल सेवा, दूरसंचार, जलापूर्ति, रेलवे, हवाई अड्डों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर लागू नहीं होंगी।
बेंगलुरु: कर्नाटक में 23 और मरीजों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को दी। कर्नाटक में ओमीक्रोन के अबतक कुल 66 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। के सुधाकर ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में आज 23 और लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 19 अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं जो अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशियाई देशों और अफ्रीका से आए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि भारत में दो दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला आया था जब दो लोगों के इस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट ने भारत में डेल्टा वेरिएंट को रिप्लेस करना शुरू कर दिया है।
केरल में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के 44 नए मामले मिले हैं। केरल में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 107 मामले सामने आ चुके हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है।
झारखंड में पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आठ गुणा इजाफा हुआ है। गुरुवार तक कोविड संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1371 पर पहुंच गयी, जबकि बीते 20 दिसंबर को यह संख्या मात्र 159 थी। सबसे ज्यादा रांची में 563 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। गुरुवार को रांची में कोविड संक्रमित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। झारखंड में इस महीने कोविड संक्रमण से यह तीसरी मौत है।
उदयपुर में 75 वर्षीय शख्स की कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से मौत हुई। 15 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे। पुणे से आयी रिपोर्ट में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि।
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीज़ों में से 374 मरीज़ रिकवर हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
गुरुवार 30 दिसबर को कोरोना केसेस ने 3671 का नया आंकड़ा छू लिया। वही मुंबई में ओमिक्रॉन के मामले भी एक दिन में नए रिकॉर्ड 190 तक पहुंच गए हैं।
पुणे: पिम्परी चिंचवड़ महानगरपालिका क्षेत्र में एक शख्स की मौत कोरोना के अमिक्रॉन वेरिएंट के चलते हो गई। 52 साल का शख्स नाइजीरिया से 28 दिसंबर को आया था। संक्रमण के बाद पिम्परी चिंचवड़ के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। इस मरीज को 13 वर्षो से डाइबिटीज की शिकायत थी। रिपोर्ट में पता चला यह ओमिक्रॉन से इन्फेक्टेड था।
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य में पहुंचने वाले सभी विदेशी नागरिकों का कोविड टेस्ट किया जाएगा। राणे की टिप्पणी राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आई है, जहां एक सप्ताह के भीतर संक्रमण दर केवल 1 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 7.23 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 28 दिनों में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। कल पंजाब और बिहार में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया।
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, थोराट के मुताबिक उन्में कोई लक्षण नहीं मिले है लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
संपादक की पसंद