1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron Live Update: अब तक दुनिया के 91 देशों में फैल चुका अमिक्रॉन, भारत के लिए अगले एक महीने में बड़ा खतरा

Omicron Live Update: अब तक दुनिया के 91 देशों में फैल चुका अमिक्रॉन, भारत के लिए अगले एक महीने में बड़ा खतरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2021 07:31 am IST,  Updated : Dec 19, 2021 07:31 am IST

पैनल के मुताबिक ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। ओमिक्रॉन की तीसरी लहर फरवरी में पीक पहुंचेगी यानी जनवरी के महीने से ही पूरे देश में कोरोना मरीज बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

अब तक दुनिया के 91 देशों...- India TV Hindi
अब तक दुनिया के 91 देशों में फैल चुका अमिक्रॉन Image Source : PTI

Highlights

  • पैनल के मुताबिक ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है
  • ओमिक्रॉन की तीसरी लहर फरवरी में पीक पहुंचेगी
  • जनवरी के महीने से ही पूरे देश में कोरोना मरीज बढ़ने शुरू हो जाएंगे

नई दिल्लीः अब तक दुनिया के 91 देशों में फैल चुका अमिक्रॉन भारत के लिए अगले एक महीने में बड़ा खतरा बन सकता है। ये दावा कोरोना पर बने एक सरकारी पैनल ने किया है। पैनल के मुताबिक ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। ओमिक्रॉन की तीसरी लहर फरवरी में पीक पहुंचेगी यानी जनवरी के महीने से ही पूरे देश में कोरोना मरीज बढ़ने शुरू हो जाएंगे। ओमिक्रॉन की रफ्तार अगर अभी देखें, तो लगता है इसकी शुरुआत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही ओमिक्रॉन के 30 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले 4 राज्यों से आए हैं, इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 143 हुए हो चुके हैं। भारत में ओमिक्रॉन का जो खतरा है, वो ब्रिटेन में फिलहास सच साबित होता दिख रहा है। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 25 हजार से ज्यादा केस हो चुके हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका में 1200 मरीज हैं। इसे लेकर ब्रिटिश वैज्ञानिक बड़े खतरे को लेकर आशंकित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत