1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron Variant Latest Updates:तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा ओमिक्रॉन, जानें कहां कितने मामले

Omicron Variant Latest Updates:तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा ओमिक्रॉन, जानें कहां कितने मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 11, 2021 06:06 pm IST

भारत में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 मामले हैं और अधिकारी स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं।

देश में बढ़ रहा कोरोना...- India TV Hindi
देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर Image Source : PTI

Highlights

  • पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 789 नए मामले आए हैं
  • महाराष्ट्र में सात लोगों की मौत हो गई है
  • 24 घंटे में महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है

नई दिल्लीः  देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना देश में मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को इसे लेकर डर सता रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को संसद की एक समिति को सूचित किया कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 मामले हैं और अधिकारी स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों ने समिति को बताया कि ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 10 मामले महाराष्ट्र में हैं, इसके बाद राजस्थान में 9 मामले हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर ओमिक्रॉन स्वरूप के 2,303 मामले हैं।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र  में कोविड-19 के 789 नए मामले आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस दौरान ओमिक्रॉन Omicron  वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Omicron Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आई दिल्ली की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित

    राजस्थान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की चपेट में आए व्यक्ति के सम्पर्क में आई महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई है।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    अहमदाबाद में शादियों में हो रही चेकिंग, देखे जा रहे वैक्सीन सर्टिफिकेट

    अहमदाबाद में ओमिक्रॉन से बचाव के लिए शादियों में शामिल लोगों की भीड़ और उनके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी चेक किए जा रहे हैं।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले आए सामने

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 328 नए मामले आए सामने

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या हुई दोगुनी

    ब्रिटेन में गुरुवार ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 249 और मामलों की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मामलों की संख्या में ब्रिटेन में एक दिन में दोगुनी की बोढ़तरी हुई है। ब्रिटेन में अब तक कुल 817 मामले सामने आ चुके हैं।

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    झारखंड में ओमिक्रॉन से बचाव के लिए 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

     झारखंड सरकार ने राज्य में हर स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और पूरे राज्य में 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

  • 7:05 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    पाकिस्तान में मिला ओमिक्रॉन का पहला संदिग्ध

    पाकिस्तान में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। यहां कराची में ओमिक्रॉन के संदिग्ध का पहला मामला सामने आया है।

  • 7:01 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    केंद्र सरकार ने सिंगापुर को दी राहत

    केंद्र सरकार ने सिंगापुर को खतरे वाली सूची से हटा दिया है। खतरे वाली सूची से आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच समेत अतिरिक्त पाबंदियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत