1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में 12-14 आयुवर्ग के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई: मंडाविया

देश में 12-14 आयुवर्ग के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई: मंडाविया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 06:00 pm IST

मंडाविया ने ट्वीट किया,''12-14 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक बच्चे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा योद्धाओं को बधाई। इस गति को जारी रखें!'' 

Union health minister Mansukh Mandaviya- India TV Hindi
Union health minister Mansukh Mandaviya Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • देश में पिछले साल एक मार्च तक 12 और 13 साल के बच्चों की संख्या 4.7 करोड़ थी
  • इस आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण 16 मार्च को शुरू हुआ था
  • इन्हें कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है, जिसकी 2 खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी होती हैं

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि अब तक 12-14 आयुवर्ग के एक करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण 16 मार्च को शुरू हुआ था। इन्हें कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है, जिसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी होती हैं। देश में पिछले साल एक मार्च तक 12 और 13 साल के बच्चों की संख्या 4.7 करोड़ थी। 

मंडाविया ने ट्वीट किया,''12-14 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक बच्चे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा योद्धाओं को बधाई। इस गति को जारी रखें!'' देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 182.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

'भारत में कोरोना संक्रमण रोधी टीके की 182.55 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते गुरुवार को कहा कि देश में कोविड रोधी टीके की 182.55 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक अब तक 12-14 आयुवर्ग के बच्चों को 88 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। उसने कहा कि गुरुवार शाम सात बजे तक 26 लाख (26,50,337) से ज्यादा खुराकें दी गई हैं और देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। उसने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 2.22 करोड़ से ज्यादा ऐहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत