1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलगाम आतंकी हमले का सबसे बड़ा खुलासा: आसिम मुनीर मास्टरमाइंड, पाकिस्तानी आर्मी थी शामिल

पहलगाम आतंकी हमले का सबसे बड़ा खुलासा: आसिम मुनीर मास्टरमाइंड, पाकिस्तानी आर्मी थी शामिल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 28, 2025 04:13 pm IST,  Updated : May 28, 2025 04:51 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सबूत मिले हैं कि पाकिस्तान का नया फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इस आतंकी हमले का मास्टमाइंड था और इस हमले में पाकिस्तानी आर्मी भी शामिल थी।

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा खुलासा- India TV Hindi
पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा खुलासा Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम आतंकी हमले पर सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके पक्के सबूत भी मिले हैं। पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ही है। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का आर्मी चीफ ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना के 4-5 टॉप के अफसर भी शामिल थे। इस आतंकी हमले में आर्मी चीफ और पाकिस्तानी सेना के अफसर डायरेक्टिली इनवॉल्व थे, ये बात हम किसी सूत्र के ज़रिए नहीं कह रहे हैं बल्कि ये सनसनीखेज़ खुलासा पाकिस्तानी आर्मी में काम करने वाले अफसर ने किया है। 

आदिल राजा का बड़ा खुलासा


पाकिस्तानी आर्मी के पू्र्व मेजर आदिल राजा ने बताया कि पाकिस्तान आर्मी किस तरह आतंकवादियों को सपोर्ट करती है और पाकिस्तान में बैठकर अपने हैंडलर्स के ज़रिए किस तरह भारत में कश्मीर में खूनी खेल खेलती है। आदिल राजा के बयान से अब ये बात बिल्कुल क्लियर हो गई है कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान आर्मी शामिल थी और आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी इनवॉल्व था और वही मास्टरमाइंड था।

देखें वीडियो

आसिम मुनीर ने क्यों किया ऐसा, जानें

मेजर आदिल राजा ने बताया कि मुझे पता है कि ISI के किन ऑफिसर्स ने ये काम करवाया है लेकिन ये लोग बाज़ नहीं आ रहे थे। पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने बताया कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए आसिम मुनीर ने चाल चली थी। आसिम मुनीर भारत के हाथों मिली हार के बाद परेशान था और वह अपना पद बचाने के लिए कुछ बड़ा करना चाहता था। राजा ने बताया कि आपने देखा नहीं कि हाल ही में आसिम मुनीर का फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन मिला है।

पहलगाम आतंकी हमले में मुनीर के साथ शामिल थे दो ऑफिसर

पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने में जिस दूसरे नाम का ज़िक्र आदिल राजा ने किया, वो हैं DG ISI मोहम्मद आसिम मलिक। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल जिस दूसरे पाकिस्तानी आर्मी अफसर का नाम आया, वो है मोहम्मद शहाब असलम, पहलगाम में हुए टेररिस्ट अटैक में सबसे डायरेक्ट रोल उसी का था, वो हमले करने वाले आतंकवादियों से सीधे सम्पर्क में था।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत