1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर फिर भारी गोलाबारी, खाली कराए गए कई गांव; सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

LoC पर फिर भारी गोलाबारी, खाली कराए गए कई गांव; सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

 Published : May 09, 2025 04:29 pm IST,  Updated : May 09, 2025 05:28 pm IST

पाकिस्तानी सेना मुंह की खाने के बाद भी अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आ रही है। अब उसने पाकिस्तान के नौशेरा में फिर से फायरिंग की है और भारतीय सेना उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारतीय सेना- India TV Hindi
भारतीय सेना Image Source : PTI

पाकिस्तानी सेना बिल्कुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार Loc पर फायरिंग की जा रही है। भारत की तरफ से पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। अब पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा में भारी गोलाबारी की गई है। इसी वजह से LoC के नौशेरा सेक्टर में गांव लाम, लडौका, झंगड़, सरेया और सेर-मकड़ी प्रभावित हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और इन गांवों को खाली करवाया गया है।

DC कुपवाड़ा ने किया क्रालपोरा का दौरा

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से DC कुपवाड़ा ने और SSP कुपवाड़ा के साथ क्रालपोरा का दौरा किया और सीमा पार से गोलाबारी के बाद स्थिति का आकलन किया। पाकिस्तानी गोलाबारी में कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास के घर नष्ट हो गए। नागरिकों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, जम्मू के सांबा में घुसपैठियों पर हमला किया है।

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने गुरुवार-शुक्रवार की रात सीमा से सटे राज्यों में जमकर मिसाइलें बरसाई थीं और ड्रोन से हमले किए थे। भारत के एयर स्पेस डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को पूरा नहीं होने दिया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में हमले किए थे। गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए थे। इसी वजह से भारत के कई शहरों में ब्लैकआउट भी किया गया। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दिया और दुश्मन देश को धूल चटा दी।

इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 22 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। फिर भारत ने बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें हाफिज सईद और मसूद अहजर के आतंकवादी अड्डे भी शामिल रहे थे।

(इनपुट: राही कपूर)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा किया गया डिफ्यूज, कई किलोमीटर तक सुनाई दिया धमाका

'मौजूदा स्थिति में उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए', महिला सैन्य अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत