1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान अथॉरिटी की शरारत, 2 घंटे तक नहीं खोला इमीग्रेशन गेट

अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान अथॉरिटी की शरारत, 2 घंटे तक नहीं खोला इमीग्रेशन गेट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 30, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 01:26 pm IST

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। इस बीच पाकिस्तानी भारत से पाकिस्तान जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तानी अथॉरिटीज द्वारा इमीग्रेशन गेट खोलने में शरारत की जा रही है।

Pakistan authorities mischief at Attari border immigration gate not opened for 2 hours- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया था। इस बीच 29 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़कर पाकिस्तान लौट जाने को कहा गया था। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अथॉरिटीज द्वारा शरारत करने का मामला सामने आया है। दरअसल भारत की ओर से लौट रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए पाकिस्तान ने देरी से इमीग्रेशन गेट खोले। करीब 2 घंटे तक पाकिस्तान की तरफ इमीग्रेशन गेट नहीं खोल गए।

अटारी बॉर्डर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

इस कारण अटारी बॉर्डर पर भारत की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जम्मू कश्मीर पुलिस जिन पाकिस्तानियों को लेकर आई थी, उनकी बस बैरीकेट के अंदर तो घुस गई, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इमीग्रेशन गेट को देरी से खोला गया। इस कारण अटारी बॉर्ड पर लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के मुताबिक, आज पाकिस्तान की तरफ से इमीग्रेशन गेट को करीब 12 बजे खोला गया, जिस कारण लोगों को धूप में घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया था। 

एक्शन मोड में पीएम मोदी

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पीएम मोदी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं भारतीय सेना को भी फ्री हैंड कर दिया गया है। इस बीच पाकिस्तान के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। खौफ के माहौल के बीच अब पाकिस्तान की सरकार ने अपनी रक्षा करने के लिए बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपने दो अहम शहरों इस्लामाबाद और लाहौर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। पाकिस्तान से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा। बता दें कि इस्लामाबाद और लाहौर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा जरूरी शहरों में से एक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत