1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISI इस्तेमाल कर रही है भारतीय सिम कार्ड, हनीट्रैप में हो रहा यूज, जानें पाकिस्तान कैसे पहुंचे भारत के नंबर

ISI इस्तेमाल कर रही है भारतीय सिम कार्ड, हनीट्रैप में हो रहा यूज, जानें पाकिस्तान कैसे पहुंचे भारत के नंबर

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 02, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 04:59 pm IST

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी ISI हनीट्रैप और अन्य कामों के लिए भारतीय सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर रही है। आइए जानते हैं कि भारत के नंबर पाकिस्तान कैसे पहुंचे हैं।

pakistan isi indian sim cards- India TV Hindi
पाकिस्तान में हो रहा भारतीय सिम का इस्तेमाल। Image Source : PEXELS

सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी मामले में बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए भारतीय नंबर का इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान से  कई भारतीय नंबर ऑपरेट हो रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, आपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान से दर्जनों नंबर एक्टिव हुए हैं। इन नंबर्स के जरिए पाकिस्तान में लगातार बातचीत हो रही थी। आइए जानते हैं कि आखिर ये भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान के पास पहुंचे कैसे?

पाकिस्तान कैसे पहुंचे भारत के सिम कार्ड?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए हसीन ने पाकिस्तानी ISI को कई भारतीय सिम मुहैया करवाई थी। पूछताछ में हसीन ने बताया की उसने पाकिस्तान में बैठे PIO को भारतीय नंबर के OTP बताए, जिसके जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर व्हाट्सएप्प और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल भारतीय नंबर से ऑपरेट कर रहे हैं। इन नंबर का इस्तेमाल अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए किया जा रहा है।

पूछताछ में किन बातों का खुलासा हुआ?

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दोनों भाई कासिम और हसीन से पूछताछ हो रही है। 2 अलग-अलग टीमें दोनों भाईयों से पूछताछ कर रही है। दोनों भाइयों का आमना-सामना करवा कर उनसे एक जैसे ही सवाल पूछे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने DRDO के अधिकारी को संपर्क किया है। DRDO के अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, आपरेशन सिन्दूर ने बाद पाकिस्तान से दर्जनों नंबर एक्टिव हुए थे। इन नंबर्स के जरिए पाकिस्तान में लगातार बातचीत हो रही थी। खुफिया एजेंसियों के लिये हैरानी की बात ये थी कि जिस नंबर से पाकिस्तान से कॉल आ रहा था और जिस नंबर पर भारत में बात और मैसेजिंग हो रही थी दोनों भारतीय सिम थे। ऐसे में खुफिया एजेंसियों का अलर्ट होना लाजमी था।

कैसे पकड़ा गया जासूसी नेटवर्क?

खुफिया एजेंसी IB पिछले काफी समय से सर्विलांस कर रही थी। आपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ ऐसे नंबर एक्टिव हुए जो काफी समय से बंद थे। ये नंबर पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और असम में एक्टिव थे। एन्क्रिप्टेड एप पर भी इन नंबर की गतिविधि बढ़ गयी थी। पेमेंट गेटवे के जरिए पैसे भी इन्हीं नंबर पर गए जिसके बाद इन नंबरों को ट्रैक किया गया और जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

किन-किन राज्यों से हुई जासूसों की गिरफ्तारी?

IB ने इन सभी संदिग्ध नंबरों की जानकारी स्टेट पुलिस से शेयर की थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों के इशारे पर अलग-अलग राज्यों में कई लोकेशन से कई लोगों को गिरफ्तारी की गई। 

  • हरियाणा से- ज्योति मल्होत्रा-हिसार, देवेन्द्र सिंह ढिल्लों- कैथल, अरमान और तारीफ- नूंह और नोमान इलाही- पानीपत से पकड़े गए थे। 
  • पंजाब से- सुखप्रीत सिंह- गुरदासपुर से, कर्णबीर सिंह- गुरदासपुर से, गजाला- मालीर कोटला, यमीन- मालीर कोटला, पलक शेर मसीह- अमृतसर, सुरा मसीह- अमृतसर, मोहम्मद अली मुर्तजा- जालंधर से पकड़े गए।
  • यूपी से- शहजाद- रामपुर, तुफैल- वाराणसी से पकड़े गए।
  • मोहम्मद हारून- दिल्ली से और 7 लोग इसी जासूसी नेटवर्क में असम से पकड़े गए।

ये भी पढ़ें- शांगरी-ला डायलॉग: CDS चौहान ने बता दी आतंक की 'रेड लाइन', जानें क्या बोले पाकिस्तानी जनरल

सिक्किम में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद, 6 जवान लापता, आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत